{"_id":"65227a17663fa4ac6a03c2e3","slug":"si-arrested-for-taking-bribe-in-bhiwani-of-haryana-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: भिवानी में रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार, नागरिक अस्पताल परिसर में रंगे हाथ दबोचा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana News: भिवानी में रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार, नागरिक अस्पताल परिसर में रंगे हाथ दबोचा गया
Sun, 08 Oct 2023 03:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Oct 2023 03:21 PM IST
सार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रविवार दोपहर को नागरिक अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ब्यूरो को दी शिकायत में गांव सीसर निवासी धर्मबीर ने बताया कि करीब तीन माह पहले उसके भाई के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म समेत गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में उसके भाई सुधीर को करीब पांच दिन पहले ही सदर थाने के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने गिरफ्तार किया था। भाई के खिलाफ दर्ज एफआईआर में धाराएं कम करने के नाम पर धर्मबीर से राजेंद्र सिंह ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
इसके बाद मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निरीक्षक विजय कुमार की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट पंचायती राज विभाग तकनीकी विंग के कार्यकारी अभियंता संभव जैन के साथ नागरिक अस्पताल की पुलिस चौकी के समीप से आरोपी एसआई राजेंद्र सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
विज्ञापन
ब्यूरो ने आरोपी राजेंद्र सिंह से 500 रुपये के 30 नोट बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।