फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shot fired in Lawyers Chambers in Panipat of Haryana

Panipat News: वकीलों के चेंबर में चली गोली, स्टेशनरी संचालिका के पैर में लगे छर्रे, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 21 Sep 2022 12:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Sep 2022 12:34 PM IST
सार

मुंशी शिव कुमार ने बताया कि उनके चेंबर की साइड में सपना स्टेशनरी है। गोली चलने से सपना के पैर में छर्रे लगे है। इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुट गई है।

विज्ञापन
Shot fired in Lawyers Chambers in Panipat of Haryana
Panipat News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत लॉयर्स चैंबर्स में सुबह 11 बजे दूसरे फ्लोर पर चेंबर नंबर 267 के बाहर अज्ञात आरोपी ने गोली चला दी। गोली के छर्रे चेंबर के पास में बैठी स्टेशनरी संचालिका सपना के पैर में लगे। वही चेंबर का शीशा भी टूट गया। आरोपी गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय वकीलों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही डीएसपी, सीआईए और शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए। वहीं दूसरी तरफ घायल महिला को सामान्य अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


एडवोकेट गिरधारी लाल गोयल ने बताया कि उसका चैंबर दूसरे फ्लोर पर 267 नंबर का है। सुबह सुबह करीब 11 बजे चेंबर में बैठा हुआ था, उसके साथ एडवोकेट याशिका और मुंशी शिवकुमार भी थे, इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी और दरवाजे का शीशा टूट कर चेंबर के अंदर आ गिरा। जिसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 10 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक वह चेंबर के अंदर ही बैठे रहे पुलिस के आने पर वह चेंबर से बाहर निकले तो देखा कि उनके चेंबर के बाहर फर्श पर एक खोल पड़ा था और फर्श में छेद था।

विज्ञापन

स्टेशनरी संचालिका के पैर में लगे छर्रे
मुंशी शिव कुमार ने बताया कि उनके चेंबर की साइड में सपना स्टेशनरी है। गोली चलने से सपना के पैर में छर्रे लगे है। इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुट गई है।

पुलिस ने बताया- कैसे चली गोली
पुलिस ने बताया कि साल 2017 में पानीपत लाल बत्ती स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के बाहर हुई सोनीपत के आहुलाना गांव निवासी सतबीर की हत्या के मामले में बुधवार को पानीपत कोर्ट में मृतक की भाभी राजो और भाई फूल कुमार की गवाही थी। बुधवार को राजो, फूल कुमार, उसका भाई रणबीर अपनी लाइसेंसी डोगा के साथ पानीपत पहुंचे थे, उनके साथ बरोदा थाना से भी एक गनमैन था। वह दूसरी मंजिल पर मौजूद अपने वकील के चैंबर में जा रहे थे। रणबीर हाथ में डोगा हथियार लेकर ऊपर रहा था तो उसका पैर अचानक सीड़ियों में उलझ गया और हथियार जमीन पर लग गया, साथ ही ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed