{"_id":"50dd28c1f26c55dc923250e5b510daca","slug":"shot-and-murder-of-college-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज के बाहर गोली मारकर छात्र की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज के बाहर गोली मारकर छात्र की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Fri, 01 Aug 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते कुछ दिनों से सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों में प्रधानगी पद को लेकर चल रहे विवाद ने शुक्रवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद के चलते एक गुट ने दूसरे गुट पर हथियारों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इस दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के मामा कारज सिंह के बयान पर पुलिस ने यादविंदर सिंह चांदी, लाला, समरा, सनी चौधरी, सुधीर, विशाल कुमार समेत नौ लोगों के खिलाफ कत्ल साहित अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह कृपालके को सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया। कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर अध्यक्ष बनने का नोटिस लगाने के बाद अमरजीत सिंह समर्थक स्टूडेंट्स के काफिले सहित कॉलेज के पास से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान दूसरे पक्ष के स्टूडेंट्स ने हथियारों के साथ काफिले में शामिल एक कार पर हल्ला बोल दिया और अमरजीत के समर्थकों द्वारा लगाए पोस्टरों को फाड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष ने उनकी कार के शीशे तोड़ डाले और कार के पिछले हिस्से पर गोलियां चलाईं।
इससे पिछली सीट पर बैठे विद्यार्थी गुरजीत सिंह (17) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी मोड़ीपुरा तहसील अबोहर (फाजिल्का) को गोली लग गई। विद्यार्थियों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। गुरजीत सिंह अबोहर के एक प्राइवेट स्कूल में प्लस-टू कक्षा का विद्यार्थी था।