{"_id":"652298f9a97de4348b08d135","slug":"shopkeeper-taken-hostage-and-looted-in-nayagaon-of-mohali-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नयागांव में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, घर में दुकानदार को बंधक बना लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali News: नयागांव में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, घर में दुकानदार को बंधक बना लाखों की लूट
Sun, 08 Oct 2023 05:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Oct 2023 05:32 PM IST
सार
लूट की सूचना मिलने के बाद नयागांव थाने के एसएचओ कुलवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वारदात की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर एसपी सिटी आकाशदीप सिंह औलख, डीएसपी सिटी-1 प्रभजोत कौर औलख भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी दुकान में बदमाशों ने की लूट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के नयागांव में घनी आबादी वाले इलाके में रविवार की दोपहर करीब पौने दो बजे एक किराना व्यापारी पांच लुटेरों ने चाकू की नोक और बंदूक के बल पर बंधक बना लिया। घटना नयागांव के वार्ड नंबर 13 की है। बदमाशों ने दुकानदार को पीटा और घर में रखे सामान के बारे में पूछा। इसके बाद गहने और नकदी लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
दुकान मालिक अश्वनी गोयल का कहना है कि लुटेरे घर से करीब सात-आठ लाख रुपये के सोने के गहने, 40 हजार रुपये की नकदी ले गए। उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे बाद दुकान पर एक ग्राहक सामान लेने आया। दुकान खुली थी लेकिन वहां कोई था नहीं। इस पर वह आवाज लगाते दुकान के ऊपर बने घर में पहुंचा तो सामान बिखरा देखा।
विज्ञापन
दुकान मालिक अश्वनी गोयल को लुटेरों ने बांध दिया था। ग्राहक ने पहले अश्वनी को खोला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद नयागांव थाने के एसएचओ कुलवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वारदात की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर एसपी सिटी आकाशदीप सिंह औलख, डीएसपी सिटी-1 प्रभजोत कौर औलख भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन