{"_id":"5b6848924f1c1b6a1c8b48f1","slug":"shopkeeper-and-servant-committed-rape-with-the-child-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल के बच्चे के साथ दुकानदार और नौकर ने खेला गंदा खेल, पिता को इस तरह सुनाई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल के बच्चे के साथ दुकानदार और नौकर ने खेला गंदा खेल, पिता को इस तरह सुनाई आपबीती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में एक बच्चे के साथ हैवानियत की खबर है। आरोप एक दुकानदार और उसके नौकर पर है। किराने की दुकान में समान लेने गए एक छह साल के बच्चे के साथ दुकानदार और उसके नौकर ने कुकर्म किया। आरोपियों ने बच्चे को इस कदर डरा दिया कि बच्चा किसी को कुछ बता नहीं पा रहा था। हिम्मत जुटा बच्चे ने सारी बात अपने पिता को बताई। पिता की शिकायत पर थाना डुगरी पुलिस आरोपी दुकानदार हनी और उसके नौकर सुरिंदर के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि आरोपी हनी की इलाके में ही किराने की दुकान है और सुरिंदर उसी के पास काम करता है। छह साल का बच्चा आरोपी हनी के पास दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। आरोपी हनी ने अपने नौकर सुरिंदर को बोल कर उसे बातों में लगा पीछे खाली प्लाट में लाने की बात की। हनी के कहने के मुताबिक सुरिंदर बच्चे को खाली प्लाट में ले गया।
वहां दोनों ने बारी-बारी उसके साथ कुकर्म किया और उसे भगा दिया। आरोपियों ने बच्चे को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। डरे सहमे बच्चे ने अगले दिन अपने पिता को सारी बात बताई। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया पुलिस ने बच्चे की मेडिकल जांच करवा दी है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।