फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shopkeepar beaten and car glasses broke at sector 56 chandigarh

सेक्टर-56 में गाड़ियों के शीशे तोड़े, दुकानदार को पीटा

Tue, 16 Feb 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 16 Feb 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
shopkeepar beaten and car glasses broke at sector 56 chandigarh

सेक्टर-56 में रविवार रात युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। हथियारों से लैस युवकों ने देर रात दुकान के चक्कर लगाने का कारण पूछने पर दुकानदार को जमकर पीटा। इस दौरान आरोपियों ने मौके पर मौजूद वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। हैरानी की बात है कि देर रात दुकानदार को पीटने और गाड़ियों के शीशे तोड़ जाने की जानकारी चौकी प्रभारी को नहीं थी। जबकि पीड़ित दुकानदार देर रात ही पुलिस को शिकायत देने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-56 स्थित गुरु कृपा दरबार के पास ब्लॉक में युवकों ने दुकानदार से मारपीट की। शिकायतकर्ता दुकानदार मनप्रीत सिंह ने बताया कि रात करीब 10:10 बजे 20 से 25 युवक हथियार लेकर उनकी दुकान के तीन चक्कर लगाए। आरोपियों के पास चाकू, डंडे, रॉड, तलवार और हथियार थे। इस दौरान मनप्रीत सिंह ने युवकों से बार-बार चक्कर लगाने का कारण पूछा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सवाल सुनते ही युवक बेकाबू होकर उनकी पिटाई करने लगे। इसी दौरान अन्य युवकों ने वहां मौजूद पांच गाड़ियों के शीशे तोड़े और फरार हो गए।
विज्ञापन


चौकी में पुलिसवालों ने फटकारा: पीड़ित
वारदात के बाद पीड़ित दुकानदार मनप्रीत सिंह ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-56 पुलिस चौकी में शिकायत दी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में सेक्टर-56 निवासी काला नामक युवक को पहचानने की बात बताई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने दूसरे दिन उन्हें काफी देर तक चौकी में बैठाकर रखा। बाद में उन्हें ही फटकार लगाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने बताया शरीफ
चौकी पुलिस ने पीड़ित दुकानदार से कहा, जिस पर तुमने आरोप लगाया है, वह शरीफ इनसान है। वह ऐसा काम नहीं कर सकता है।

चौकी इंचार्ज को वारदात की जानकारी नहीं
शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी थी। इसके अलावा देर रात में पुलिस चौकी में भी शिकायत दी। लेकिन, दूसरे दिन दोपहर एक बजे एरिया इंचार्ज सब इंसपेक्टर जसपाल सिंह से वारदात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ऐसी किसी घटना की सूचना उनके पास नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed