{"_id":"ed46bc13c45a69e3c557a4443451b377","slug":"shoot-to-man-for-music-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची आवाज में गाने सुनने पर गोली मारी, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊंची आवाज में गाने सुनने पर गोली मारी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में ऊंची आवाज में गाने सुनने पर एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। वहीं उसके साथी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वारदात पंजाब के बठिंडा के गांव गोनियाना कलां में घ्ाटी। पुलिस ने मृतक के भाई राकेश सिद्धू के बयान पर चार आरोपी गुरनाम सिंह, बूटा सिंह, पाल सिंह और अमरीक सिंह निवासी गांव गोनियाना कलां पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई हरबंस सिंह ने बताया कि गांव हररायपुर के निवासी गुरजीत सिंह (25) और राजू (25) नेे गांव गोनियाना कलां में जमीन ठेके पर ली हुई थी। रविवार को खेत में ट्रैक्टर पर स्टीरियो लगाकर ऊंची आवाज में गाने सुन रहे थे।
विज्ञापन
इस पर पड़ोस के खेत वाले गुरनाम सिंह, बूटा सिंह और उनके बेटों ने विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए गुरनाम सिंह ने अपनी 12 बोर बंदूक से गुरजीत सिंह को गोली मार दी।
उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं उसके साथी को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।