फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shoot to engineer, creepy murder in haryana

इंजीनियर ने गालियां देने से रोका तो गोलियों से भूना

Wed, 04 Feb 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत) Updated Wed, 04 Feb 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
shoot to engineer, creepy murder in haryana

एक युवक को पड़ोस में शराब पीकर गाली-गलौज करने वालों को रोकना इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा। शराबी युवकों ने दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

रभड़ा निवासी संदीप (32) सोमवार देर शाम खेतों पर काम करके घर लौटा था।

परिजनों के अनुसार पड़ोस के मकान में कुछ युवक शराब पी रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे। संदीप ने युवकों को ऐसा नहीं करने के लिए कहा। आरोप है कि उन युवकों ने संदीप को ही गाली देनी शुरू कर दी। इस पर परिजनों ने बीचबचाव किया और संदीप को घर ले गए।
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद कुछ युवक और महिलाएं एकत्र होकर संदीप के घर आए और ईंट-पत्थर और डंडो से हमला कर दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने संदीप पर गोलियां चला दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना में संदीप की मां को भी चोटें आई हैं और उसकी नई बाइक को तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संदीप एयरटेल कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर था, लेकिन पिछले छह महीने से घर पर ही रहकर खेती कर रहा था। वह गांव में डेयरी फार्म खोलना चाहता था। संदीप के दो बच्चे हैं। बड़ा लड़का जहां छह साल का है वहीं बेटी चार साल की है। परिवार में संदीप ही सबसे बड़ा था। परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं।

नहीं निकली गोली तो पीजीआई रेफर

shoot to engineer, creepy murder in haryana

सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उनका कहना था कि जब तक संदीप को मारने वाले आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तब तक वह पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। हालांकि बाद में डीएसपी के आश्वासन पर परिजन संदीप का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। डीएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों का जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोली नहीं निकल पाई
पोस्टमार्टम के दौरान संदीप को दो गोली लगने का खुलासा हुआ। एक गोली पेट में जबकि दूसरी हाथ पर लगी थी। इसके अलावा संदीप के मुंह पर चोट के निशान और पीछे से सिर पर चोट लगी थी। सामान्य अस्पताल के डॉक्टरों के काफी प्रयासों के बाद भी हाथ में लगी गोली नहीं निकल पाई। जिससे डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्ट के लिए पुलिस की निगरानी में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

पुलिस ने किया तीन टीमों का गठन
वहीं इस मामले में गोहाना के डीएसपी विनोद ने बताया की देर रात सूचना मिली थी की गाव रभड़ा में एक युवक की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। पुलिस परिजनों के बयान पर गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed