{"_id":"5a2fda4961e085cbf5701bc94c1fee0b","slug":"shoot-to-customer-in-hotel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में खाने में देरी, गाली दी तो गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में खाने में देरी, गाली दी तो गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Apr 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्ट चौक के पास स्थित ढाबे पर रविवार देर रात खाना देरी से आने पर हुई बहस में एक ग्राहक ने दूसरे को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी सफारी से मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को पीजीआई भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
रात साढ़े दस बजे के करीब ढाबे पर ट्रक ड्राइवर हरमिंदर अपने दोस्त गुड्डु के साथ खाना खाने आया। हरमिंदर के साथ उसके ट्रक का खलासी भी था। तीनों ने खाने का ऑर्डर दिया लेकिन काफी देर तक जब टेबल पर खाना नहीं आया तो वह ढाबा मालिक को गालियां देने लगा।
विज्ञापन
ढाबा मालिक चुप रहा जबकि उनके पीछे बैठे एक ग्राहक ने उन्हें ऐसा गालियां देने से मना किया। थोड़ी देर चुप रहने के बाद हरमिंदर ने खाना न आने पर फिर से गालियां देनी शुरू कर दीं। इस पर पीछे बैठे ग्राहक ने गुस्से में आकर चेतावनी दी कि अगर अब गाली दी तो नतीजा अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
इस बीच वेटर उस आरोपी के लिए खाना ले आया। यह देखते ही हरमिंदर उस व्यक्ति को फिर से गालियां देने लगा। इस पर आरोपी ने अपनी पेंट की जेब से पिस्तौल निकाली और हरमिंदर के पेट में गोली मार दी।
गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी अपनी चंडीगढ़ नंबर की सफेद रंग की सफारी से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन किया और वारदात की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही रात को मौके पर एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल, एसपी परविंदर सिंह, क्राइम ब्रांच डीएसपी जगबीर सिंह और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।