{"_id":"57a6100d4f1c1b347a2b883e","slug":"shoot-on-rss-punjab-prant-sangha-chalak-brig-jagdish-gagneja","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में RSS के प्रांत प्रमुख को मारी 3 गोलियां, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधर में RSS के प्रांत प्रमुख को मारी 3 गोलियां, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sun, 07 Aug 2016 06:33 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस सह संघचालक बिग्रेडियर जगदीश गगनेजा पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में आरएसएस के प्रांत सह संघचालक ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा पर शनिवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां मार दीं। गगनेजा पर हमला उस समय हुआ जब वह अपनी पत्नी के साथ शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे ज्योति चौक के पास कार से उतरे। उन पर छह गोलियां चलाई गईं। उन्हें तीन गोलियां लगीं।
रविवार को संघ का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम है। इसमें 36 विंग के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। गगनेजा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने वाले थे। वारदात की जगह से 20 कदम की दूरी पर पुलिस का पक्का नाका है। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती दोनों हमलावर होटल स्काईलार्क की तरफ फरार हो गए। हमलावरों ने जाने से पहले हवाई फायर भी किए।
मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने तत्काल गगनेजा को मिशन अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें सत्यम अस्पताल फिर पटेल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग पटेल अस्पताल पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऐसे अंजाम दी गई वारदात
rss sah sanghchalak
- फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्रिगेडियर गगनेजा अपनी कार से उतरकर पेशाब करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच दो सिख युवक जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था वहां पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दी। तीन गोलियां गगनेजा को जा लगी। दो गोलियां लीवर पर लगी हैं।
चीख पुकार सुनकर लोग ब्रिगेडियर गगनेजा की तरफ भागे लेकिन हमलावरों ने एक हवाई फायर किया और फरार हो गए। पहले तो पुलिस मुलाजिमों व लोगों को पता ही नहीं चला कि जिन पर हमला हुआ है वह कौन हैं। बाद में जब उनकी पहचान हुई तो सनसनी फैल गई।
सबसे पहले विधायक मनोरंजन कालिया अस्पताल पहुंचे। इसके बाद तांता लगना शुरू हो गया। आशंका जताई जा रही है कि ब्रिगेडियर गगनेजा पर हमला कट्टरपंथियों की ओर से किया गया है। आईबी से लेकर प्रदेश की खुफिया एजेंसियों के अधिकारी जालंधर पहुंच गए हैं।