तीन दिन पहले हुई थी शादी, ससुरालवालों ने नवविवाहिता को घर से निकाला, ये वजह आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के तीन दिन बाद ही ससुराल वालों ने नवविवाहिता को घर से निकाल दिया। वह अपने घर पहुंची और सारी बात परिजनों को बताई कि ससुराल वाले गाड़ी की मांग कर रहे हैं। परिवार वालों ने बेटी के ससुरालियों से बात की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे और वहां शिकायत दी।
पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के लिए वुमन सेल थाने की ड्यूटी लगाई लेकिन वह भी तारीख पर तारीख दिए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वहां भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। वह इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जालंधर बाईपास के पास स्थित मोहल्ला गोबिंदपुरी निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी ग्यासपुरा इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ चार अप्रैल को हुई थी।
शादी के अगले दिन ही उसकी बहन के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट हुई। ससुराल वाले उससे गाड़ी की मांग करने लगे। दो दिन तक किसी से कोई फोन पर बात करने भी नहीं दी गई। फेरा डालने के बजाय बेटी के ससुराल वालों ने उसे ही वापस भेज दिया। जब वह बात करने गए तो लड़के वालों ने कोई बात नहीं सुनी और बिना बात किए वापस भेज दिया।
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इंसाफ के लिए परिवार वालों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और शिकायत दी। पुलिस कमिश्नर ने उनकी शिकायत को वूमेन सेल थाने भेज दिया। वहां वह गए तो थे मगर तारीख पर तारीख ही डाली जा रही है। गुरप्रीत ने आरोप लगाया कि पुलिस के कुछ मुलाजिम उन पर दबाव बना रहे है कि वह लड़के वालों से समझौता कर ले।
गुरप्रीत ने कहा कि वह लड़के वालों पर सख्त से सख्त सजा की मांग करते हैं ताकि कोई भी आगे किसी की बेटी के साथ ऐसा व्यवहार न कर सके। इस मामले में एसीपी प्रभजोत कौर ने बताया कि उनके ध्यान में मामला नहीं है। वह मामले का पता लगाकर बनती कार्रवाई जरूर करेगी।