{"_id":"5dbb11518ebc3e93be635ed1","slug":"shocking-news-from-jind-of-haryana-tiktok-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिक टॉक वीडियो बनाने की साजिश रच दोस्त को फांसी पर चढ़ाया, रस्सी टूटने से बची जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टिक टॉक वीडियो बनाने की साजिश रच दोस्त को फांसी पर चढ़ाया, रस्सी टूटने से बची जान
Thu, 31 Oct 2019 11:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिक टॉक पर वीडियो बनाने की साजिश रच दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अपने दोस्त को फांसी के फंदे पर टांग दिया। गनीमत रही की रस्सी कमजोर निकली और वह टूट गई। इससे उसकी जान बच गई। 22 अक्तूबर को एक साथ स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो दोस्तों ने टिक टॉक पर वीडियो बनाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
इसमें एक दोस्त ने दूसरे को पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने और खुद उसका वीडियो बनाने के लिए कहा। योजना के तहत दोनों खेत में गए और वहां पर एक पेड़ पर रस्सी के साथ फांसी लगाने की तैयारी की। इसमें एक किशोर ने पेड़ पर चढ़कर रस्सी को पेड़ से बांध दिया व इसके फंदे को गले में डाल लिया और फांसी लगाने की तैयारी के साथ रस्सी से लटक गया।
विज्ञापन
दूसरा दोस्त इस मौत के खेल का वीडियो अपने मोबाइल में कैद करता रहा। इसी दौरान रस्सी कमजोर होने के कारण टूट गई और फांसी लगाने वाला छात्र नीचे गिर गया। इससे उसके मुंह व गले पर चोट लगी। बेटे के गिरने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
मामले की पूरी जानकारी मिलने के बाद घायल के चाचा सत्यवान ने वीडियो बनाने वाले दोस्त के खिलाफ साजिश के तहत उसके भतीजे को जान से मारने की शिकायत सदर थाना नरवाना में दी। पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर वीडियो बनाने वाले दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।