फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiv Sena Leader Brother Murdered at Batala of Punjab

पंजाब के बटाला में शिवसेना नेता के भाई की गला रेतकर हत्या, पैसों वाला बैग और स्कूटी गायब

Tue, 25 Feb 2020 12:37 PM IST
खुशबू गोयल आर. रघुवंशी, बटाला (पंजाब)
आर. रघुवंशी, बटाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Feb 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena Leader Brother Murdered at Batala of Punjab
बटाला में शिवसेना नेता के भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला

भंडारी मोहल्ला में मंगलवार सुबह शिवसेना (बालठाकरे) के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश नैयर के भाई मुकेश नैयर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। भंडारी मोहल्ला के पास मुकेश का खून से लथपथ शव मिला। मुकेश नैयर सब्जी मंडी बटाला में फल-सब्जी का आढ़ती था। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है, मगर अभी तक कोई खास सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


मृतक मुकेश के भाई रमेश नैयर और संजीव नैयर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे मुकेश मंडी जाने के लिए घर से निकला था। करीब 6 बजे मंडी में रखा उनका कारिंदा घर आया और बताया कि मुकेश मंडी नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजन उसे ढूंढने निकले। घर से कुछ दूरी पर मुकेश का खून से लथपथ शव मिला। 

विज्ञापन

Shiv Sena Leader Brother Murdered at Batala of Punjab
बटाला में बंद दुकानें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिजनों के अनुसार, मुकेश एक्टिवा पर निकला था और उसके पास एक बैग था जिसमें डेढ़ लाख रुपये थे। एक्टिवा और बैग गायब था। हालांकि मुकेश के हाथों में अंगूठी और गले में सोने की चेन थी और उसकी जेब में करीब 50 हजार रुपये थे लेकिन वह गायब नहीं हुए। वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन सिविल अस्पताल पहुंचे और सारे मामले की जानकारी ली। 

वहीं हत्या के विरोध में शिवसेना बालठाकरे ने बटाला बंद का एलान कर दिया। इस पर बटाला की दुकानें बंद कर दी गई। डीसीपी सिटी बीके सिंगला ने बताया कि थाना सिटी बटाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले को ट्रेस कर रही है। फिलहाल पुलिस का ध्यान शहर में लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था बनाए रखने पर है। गौर हो कि कुछ दिन पहले ही धारीवाल में हिंदू नेता हनी महाजन पर गोलियां चलाई गई थी जिसमें हनी महाजन गंभीर घायल हो गए थे और उनके एक साथी की गोली लगने से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed