फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiv Sena leader Amit Arora was the target of terrorists caught in Surat

Ludhiana: सूरत में पकड़े आतंकियों के निशाने पर थे शिवसेना नेता अमित अरोड़ा, क्राइम ब्रांच की टीम ने की पूछताछ

Thu, 18 Jul 2024 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:07 AM IST
सार

सूरत पुलिस द्वारा कुछ समय पहले आतंकी गतिविधियों में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से पाकिस्तान के संपर्क नंबर और अन्य सामग्री मिली थी। जांच के दौरान पता चला था कि देश के कट्टरपंथियों के खिलाफ बोलने वाले लोग इनके निशाने पर थे जिनमें से एक शिवसेना नेता अमित अरोड़ा भी था। 

विज्ञापन
Shiv Sena leader Amit Arora was the target of terrorists caught in Surat
शिवसेना नेता अमित अरोड़ा - फोटो : फाइल

विस्तार

गुजरात की सूरत पुलिस द्वारा कुछ दिन पहले आतंकी गतिविधियों में शामिल तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पता चला कि आतंकियों के निशाने पर लुधियाना के शिवसेना पंजाब के नेता अमित अरोड़ा थे। 
विज्ञापन

काफी समय से मिल रही थीं धमकियां

शिवसेना पंजाब के नेता अमित अरोड़ा को पिछले काफी समय से लगातार फोन पर जान से मार देने की धमकियां मिल रही थी। कट्टरपंथियों और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के खिलाफ बयानबाजी करने वाले अमित अरोड़ा की बाकायदा रेकी भी हो चुकी थी। सूरत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक आरोपी ने कबड्डी खिलाड़ी बनकर अमित अरोड़ा की रेकी की थी। वह अरोड़ा के बारे में काफी जानकारी जुटा भी चुका था। सूरत पुलिस बुधवार देर रात थाना डिवीजन नंबर 7 में पहुंची और वहीं पर शिवसेना नेता अमित अरोड़ा को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

लुधियाना आकर रेकी कर चुका था एक आरोपी

सूरत पुलिस द्वारा पकड़े गए आतंकियों के कब्जे से पाकिस्तान के संपर्क नंबर मिले थे। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने पाकिस्तान नंबर से ही अमित अरोड़ा को जान से मारने की धमकियां दी थी। एक आरोपी सूरत से लुधियाना आया था और अमित अरोड़ा की कई दिन तक रेकी भी करता रहा था। सूरत पुलिस ने जांच के बाद अमित अरोड़ा से संपर्क किया। इसके बाद बुधवार की देर रात को सूरत क्राइम ब्रांच की पुलिस लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 7 पहुंची और वहीं अमित अरोड़ा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने अमित अरोड़ा से कई सवाल किए और उनके फोन की भी जांच की। कुछ दिन पहले आई धमकियों के नंबर के बारे में जांच की गई तो नंबर वही पाया गया जो आरोपियों के पास था। जिससे यह कंफर्म हो गया कि आरोपी अमित अरोड़ा को जान से मारने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed