{"_id":"39d8e8cc1459ed045b1c1f861a33d384","slug":"shamefull-punishment-to-rapist-in-yamunanagar-5-times-beating-by-shoes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी को 5 जूते मारने की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी को 5 जूते मारने की सजा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Tue, 31 Mar 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक ओर रेप के आरोपियों को चौराहे पर जिंदा जलाने की बात कहीं जाती हैं, वहीं, हरियाणा में केवल पांच जूतों में ये मामला निपटा दिया गया। यमुनानगर जिले के गांव भगवानपुर की पंचायत ने ये शर्मनाक फैसला सुनाया।
विज्ञापन
दलित युवती से रेप के आरोपी को केवल पांच जूते मारने की सजा दी गई। सरपंच का तर्क था कि लड़के के भविष्य को देखते हुए ये फैसला लिया गया।
उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिली थी, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर सकती।
वहीं, इस मामले में आज मानवाधिकार आयोग ने भी सख्त संज्ञान लिया है। आयोग का कहना है कि फोन पर भी शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
रेप की घटना 25 मार्च की है। भगवानपुर गांव के युवक पर गांव की ही 25 साल की दलित युवती से बलात्कार का आरोप लगा। मामले में पंचायत बैठी तो सरपंच ने रेप के आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों ने पंचायत के फैसले पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि फैसला सुनाने से पहले लड़की के भविष्य का भी ख्याल रखा जाना चाहिए था।