फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual Harassment with Women in Ludhiana

लुधियानाः महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल

Wed, 24 Oct 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Wed, 24 Oct 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
Sexual Harassment with Women in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

 महिला को दोस्त बना कर उसके साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना रायकोट पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा स्वैब जांच के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पीड़ता की शादी 2006 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति विदेश चला गया। 2013 में उसकी मुलाकात आरोपी मनप्रीत सिंह से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों एक दूसरे से फोन पर बातें करने लगे थे। इसी दौरान आरोपी उसे एक गांव ले गया और उसे एक महिला से मिलाया। 
विज्ञापन


महिला ने उसे पीने के लिए शरबत दिया। शरबात पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब होश में आई तो पता लगा कि मनप्रीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने उसे लगातार ब्लैकमेल किया और पुलिस के पास शिकायत न करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने धमकी दी कि वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपी ने पीड़िता से दस लाख रुपये, आठ तोले सोने के जेवरात लिए और कई बार दुष्कर्म किया। थाना रायकोट के एसएचओ सिमरजीत सिंह ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोपी मनप्रीत सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed