फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual harassment with women by 10 men in kapurthala of punjab

एक ही रात में युवती के साथ 10 लोगों ने किया दो बार दुष्कर्म, जिससे मांगी मदद उसने भी नहीं छोड़ा

Mon, 15 Oct 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब) Updated Mon, 15 Oct 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Sexual harassment with women by 10 men in kapurthala of punjab
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब के कपूरथला में दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक 24 साल की युवती से एक ही रात में 10 लोगों ने नशे की हालत में दो बार दुष्कर्म किया। यह कृत्य युवती के जानकार लोगों ने किया है। थाना सुभानपुर की पुलिस ने दो महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज करके चार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी जारी है।

विज्ञापन


डीएसपी भुलत्थ दविंदर सिंह के अनुसार 10 अक्टूबर को गांव लखन खोले और दयालपुर में एक युवती से दो बार दुष्कर्म होने की शिकायत आई है। डीएसपी के अनुसार युवती एमए-बीएड है और खुद को शिक्षिका बता रही है। उसने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि पांच महीने पहले वह जालंधर में एक गैस एजेंसी पर काम करने वाले भोलू नाम के आदमी से मिली थी, जो कि ड्रग एडिक्ट है। उसने उसे ड्रग्स का लालच दिया। इसके बाद उसने युवती को कपूरथला के सोनू पुत्र गोरा नाम के ड्रग्स तस्कर से मिलवाया। इसके बाद वह ड्रग्स के इस धंधे में आ गई और सोनू के मित्र जसवीर सिंह उर्फ शीरी से एक कमरा किराए पर लिया। 
विज्ञापन


शीरी ने अपने घर में 10 अक्टूबर को जन्मदिन की पार्टी आयोजित की और अपने दोस्तों को आमंत्रित किया। उसी रात (10 अक्टूबर) शीरी ने युवती को बहाने से बाहर बुलाया और खेतों में मोटर वाले कमरे पर ले गया। वहां पर सोनू पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी लखन खोले और उसके चार दोस्त पहले से मौजूद थे। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sexual harassment with women by 10 men in kapurthala of punjab
सांकेतिक तस्वीर

वह मदद के लिए चिल्लाती रही। डीजे की तेज आवाज के बीच उसकी आवाज दबकर रह गई। सभी उसे वहीं पर पर छोड़कर चले गए। वह किसी तरह जालंधर-अमृतसर रोड पर गांव दयालपुर पहुंची और पुल के पास उसे जानकार सतपाल निवासी ढुडिके जिला मोगा मिला, जिसे उसने अपनी व्यथा सुनाकर मदद मांगी। वह उसे थाने ले जाने की बजाय अपने क्वार्टर ले गया, जहां पर उसके तीन साथी सुखविंदर सिंह निवासी होशियारपुर, रविंदर सिंह निवासी गुरदासपुर और कुलविंदर सिंह निवासी मजीठा मौजूद थे। 

यह चारों हमीरा फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत है। इन लोगों ने भी उसकी बेबसी का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया और सुबह सतपाल उसे दयालपुर के अड्डे पर छोड़ आया और मुंह बंद रखने के लिए कहा। वह शीरी के घर गांव लखन खोले पहुंची और सारी घटना शीरी की दादी और बुआ को बताई। इस पर उन्होंने उससे कहा कि पहले वह कपूरथला शहर से दवा ले आए। रिश्तेदारों के जाने के बाद बात करेंगे। जब वह दवा लेकर आई तो दोनों ने उसकी एक न सुनी और मारपीट करके उसे घर से बाहर निकाल दिया। 

डीएसपी के अनुसार युवती ने बताया कि सोनू पुत्र गोरा और भोलू निवासी जालंधर ने उसे नशे की लत लगाई और उससे जबरन नशे की तस्करी भी करवाई। डीएसपी ने बताया कि युवती के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर सतपाल, कुलविंदर, रविंदर और सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

 नशा तस्करी करने वाले सोनू पुत्र गोरा और भोलू के अलावा शीरी की बुआ और दादी को भी नामजद किया गया है। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। युवती इस समय अपने परिवार के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed