{"_id":"5c4b0e9cbdec22738335e4c6","slug":"sexual-harassment-with-minor-girl-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियालाः कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियालाः कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 25 Jan 2019 08:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Jan 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना पटियाला की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के अलावा उसके दो साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रही लाहौरी गेट थाना सब इंस्पेक्टर रेणु बाला ने बताया कि पीड़ित नाबालिग है। बयान के मुताबिक वह 22 जनवरी को किसी काम से पटियाला के बारादरी में आई थी। जहां से आरोपी अविनाश निवासी लहरा उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर शेरांवाला गेट ले गया। जहां आरोपी ने नाबालिग को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दिया। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। नाबालिग ने होश में आने के बाद पेट में दर्द की शिकायत की और रोने लगी। इस पर आरोपी अपने दोस्त हैप्पी, जो कमरे के बाहर खड़ा था। नाबालिग को दवा दिलाने के बहाने बाइक पर बैठा ले गया। शेरां वाला गेट पर ले जाकर आरोपी अविनाश व उसका दोस्त हैप्पी निवासी पटियाला ने उसे वहां छोड़ दिया और दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने इस केस में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी अविनाश के अलावा उसके दोस्त हैप्पी और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इस अज्ञात व्यक्ति से ही आरोपी अविनाश ने कमरे की चाबी ली थी, जहां वारदात की गई। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की तलाश में जगह-जगह रेड की।