{"_id":"5c0cd1d9bdec2241d2002219","slug":"sexual-harassment-with-a-unable-girl-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 वर्षीय व्यक्ति ने की घिनौनी वारदात, मंदबुद्धि छात्रा के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 वर्षीय व्यक्ति ने की घिनौनी वारदात, मंदबुद्धि छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुररानी में एक निर्माणाधीन स्कूल की बिल्डिंग में मजदूरी का काम करने वाले एक व्यक्ति ने मंदबुद्धि छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव समलेहड़ी निवासी अशोक कुमार शर्मा उर्फ रंगीला कई दिनों से स्कूल में ही मजदूरी का कार्य करता था।
विज्ञापन
आरोपी एक मंदबुद्धि बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के कमरे में ले गया और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और बच्ची के परिजन भी उसे ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन इसी दौरान लोगों को आते देखकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद बच्ची के परिजनों ने तुरंत रायपुररानी थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही रायपुररानी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ढांडा ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लेते हुए स्कूल परिसर सील करवा दिया। वहीं सूचना मिलते ही कुछ ही देर में डीसीपी पंचकूला कमलदीप गोयल व एसीपी विजय देशवाल पूरे अमले के साथ पहुंचकर मौके का मुआयना कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। डीसीपी के निर्देशानुसार एसीपी नूपुर बिश्नोई व फोरेंसिक टीम की जिला अधिकारी रिती सैनी ने भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल की गहनता से जांच की।
विज्ञापन