फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual harassment with a girl student in kurukshetra

कुरुक्षेत्रः कार सवार युवकों ने उठाई ट्यूशन जा रही छात्रा, शराब पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 19 Jan 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Jan 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
Sexual harassment with a girl student in kurukshetra
सांकेतिक तस्वीर

ट्यूशन पढ़ने जा रही 11वीं छात्रा को कार सवार युवकों ने अगवा कर जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। नशे की हालत में आरोपी युवक छात्रा को वहीं छोड़कर भाग गए जहां से उसे अगवा किया था। पीड़ित छात्रा ने तीन आरोपियों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शाहाबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बेटी यहां एक प्रतिष्ठित स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार दोपहर बाद 3:00 बजे वह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। अग्रवाल धर्मशाला के पास एक कार अचानक उसके आगे आकर रुकी। तभी कार चला रहा युवक बंटी उतरा और उसकी बेटी को पकड़ जबरदस्ती कार की पिछली सीट पर धकेल दिया। 
विज्ञापन


पिछली सीट पर पहले से बैठे विशाल ने छात्रा को पकड़ लिया और कपड़े से उसका मुंह बंद कर दिया। आरोप है कि दोनों उसे बराड़ा रोड की ओर ले गए और कार में उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। उसके बाद दोनों आरोपी छात्रा को एक मकान में ले गए। जहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उससे मारपीट भी की। इसके बाद छात्रा बेहोश हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह छात्रा को नशे की हालत में वहीं लेकर पहुंचे जहां से उसे अगवा किया था। वहां छात्रा का मामा और भाई खड़े थे, उन्हें देखकर दोनों आरोपी बंटी और विशाल भाग गए। परिजनों ने गंभीर हालत में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 


पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि छात्रा ने पुलिस को बताया कि बंटी और विशाल ने उसे अगवा कर दुष्कर्म किया है जबकि आशु नाम का युवक उसे स्कूल-ट्यूशन आते-जाते परेशान करता था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed