फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual harassment with a girl in chandigarh

हरियाणा की युवती से चंडीगढ़ में रेप, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज

Mon, 08 Oct 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऐलनाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऐलनाबाद (हरियाणा) Updated Mon, 08 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sexual harassment with a girl in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के ऐलनाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने खुद के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में रेप होने की शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीरो एफआईआर दर्ज करके केस सेक्टर 17 थाना पुलिस चंडीगढ़ को भेज दिया है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने अपने ही गांव के एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


युवती ने शिकायत में बताया कि गांव का एक युवक 14 सितंबर 2018 को उसे बहलाकर चंडीगढ़ ले गया। युवक ने सेक्टर 17 स्थित एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक के बहकावे में आकर उसने उसके साथ चंडीगढ़ में शादी कर ली। इसके बाद दोनों चंडीगढ़ में ही एक होटल में रहने लगे।
विज्ञापन


 दो अक्टूबर को युवती के घरवाले उसे तलाश करते हुए चंडीगढ़ पहुंचे। आरोप है कि घरवालों को देखकर युवक भाग गया और युवती को घरवाले अपने साथ वापस घर ले आए। जांच अधिकारी राजविंद्र कौर का कहना है कि युवती के बयानों पर जीरो एफआईआर दर्ज करके चंडीगढ़ सेक्टर 17 पुलिस थाने में भेजी गई है। चूंकि घटनाक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर 17 पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ है, इसलिए कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed