जुल्फीकार की 'हवस' के शिकार युवती सहित ये 7 चेहरे कौन?
थिएटर ऐज के डायरेक्टर जुल्फीकार के आफिस से 3 तस्वीरें हाथ लगी हैं। एक में 7 चेहरे हैं। एक तस्वीर युवती की है। आखिर ये हैं कौन?
थिएटर एज एनजीओ के नाम पर चल रहे चाइल्ड पोर्नोग्राफी और यौनाचार के खेल से भले ही अब पर्दा उठ चुका है, मगर पुलिस को लगातार ऐसे सुराग मिल रहे हैं, जिनसे कुछ और काले कारनाम सामने आ सकते हैं।
पुलिस को एनजीओ के संचालक और मुख्य आरोपी जुल्फिकार के ऑफिस से मिली अलमारी के लॉकर में सात बच्चों की तस्वीर मिली है। सभी तस्वीरों को काली स्याही से क्रॉस किया गया है। इन्हें रोल कर काले धागे से बांधा गया है।
इन तस्वीरों को इस तरह रखने के पीछे क्या जुल्फिकार का कोई खतरनाक इरादा था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इनमें से चार बच्चों के पुलिस बयान दर्ज कर चुकी है और ये चारों जुल्फिकार के यौनाचार के शिकार हुए थे। इसके अलावा एक लड़की और दो अन्य लड़कों की भी तस्वीर है। पुलिस इनके भी बयान लेगी।
लॉकर से मिले दो दर्जन लव लेटर
थिएटर एज एनजीओ से 50 से ज्यादा बच्चे जुड़े थे। पुलिस इन सबकी काउंसिलिंग करवाना चाहती है। अलमारी के लॉकर से करीब दो दर्जन लव लेटर भी मिले हैं। इनमें अलग-अलग तरह की लिखावट है।
एक लेटर किसी लड़की की तरफ से है। इसमें लिखा है कि सर मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मैं आपके बगैर जी नही सकती। आप जब मुझे पढ़ने बुलाते हो तो आपका ही ख्याल रहता है। आप जो बोलोगे मैं वही करने को तैयार हूं।
सीएफएसएल करेगी तस्वीर की जांच
पुलिस के अनुसार सातों तस्वीर सीएफएसएल को सौंपी जाएगी। पुलिस के पास जुल्फिकार की और भी तस्वीरें मौजूद हैं। पुलिस ने ऑफिस सर्च के दौरान पांच मोबाइल फोन व दो लैपटॉप भी बरामद किए है। इनकी भी जांच करवाई जा रही है।
ईडी को सौंपेंगे जांच
पुलिस के अनुसार आरोपी के खाते में कई विदेशी अकाउंट से पैसा ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा एनजीओ के खाते से अन्य कई अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया गया है। साथ ही लाखों के ट्रांजेक्शन के अलग-अलग स्लिप भी मिली हैं। इन सबकी जांच के लिए पुलिस विभाग ईडी को पत्र लिखेगा।
सोशल वेलफेयर और एजुकेशन विभाग संभालेंगे बच्चों को
थिएटर एज से जुड़े बच्चों को सोशल वेलफेयर और शिक्षा विभाग मिलकर संभालेंगे। दोनों विभाग उनकी एजुकेशन और हॉबी का ख्याल रखते हुए उनका भविष्य संवारेंगे।
यह फैसला चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) की ओर से बुधवार को स्नेहालय में शिक्षा और सोशल वेलफेयर विभाग और एनजीओ संचालकों की मीटिंग में लिया गया।
कमीशन ने मीटिंग में बच्चों की सुरक्षा और भविष्य में ऐसी घटना का पता लगाने के लिए स्कूलों, एनजीओ और पुलिस को एडवाइजरी भी जारी की। जिसे सभी को तुरंत प्रभाव से फॉलो करना होगा।
कमीशन की चेयरपर्सन प्रो. देवी सिरोही ने कहा कि मीटिंग में मौजूद डायरेक्टर सोशल वेलफेयर एसके जैन ने बच्चों की हर संभव मदद का भरोसा दिया है। थिएटर एज से जुड़े 53 बच्चों की लिस्ट कमीशन ने बनाई है। पढ़ने के साथ जो बच्चे डांस, अभिनय और अन्य विधाओं से जुड़े थे, उनकी हॉबी क्लासेज भी जारी रहेंगी।
साथ ही बच्चों को वोकेशनल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सोशल वेलफेयर डायरेक्टर एसके जैन ने कहा कि प्रशासन एनजीओ के खिलाफ नहीं है। लेकिन बच्चों की सुरक्षा के प्रति कोताही नहीं बरती जा सकती।
थिएटर एज से जुड़े बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं जारी रहेंगी। साथ ही जांच के दौरान सील हुए थिएटर एज के रूम भी बच्चों के लिए खोले जाएंगे। कमीशन की सदस्य निष्ठा जसवाल और प्रमोद शर्मा ने भी अपनी बात रखी।