फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual Harassment of Child by Gurukul Teachers

शर्मनाक! गुरुकुल में शिक्षकों ने किया बच्चे से कुकर्म

Sun, 13 Apr 2014 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sun, 13 Apr 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
Sexual Harassment of Child by Gurukul Teachers
पानीपत के बपौली निवासी विनोद ने सदर पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने 12 वर्षीय बेटे को शादीपुर के गुरुकुल में छठी कक्षा में भर्ती करवाया था। इस दौरान उनका बेटा गुरुकुल के ही छात्रवास में रहता था और त्योहार की छुट्टियों पर ही घर आता था। विनोद कुमार ने बताया कि दीपावली के बाद उनका बेटा गुरुकुल लौट गया। उसके बाद जब वह होली पर आया तो वह घर पर गुमसुम रहने लगा।
विज्ञापन


जब उन्होंने उसे प्यार से पूछा तो बच्चा रोने लगा और गुरुकुल शिक्षक बलराम की करतूतों के बारे में बताया। विनोद ने बताया कि उस समय तो वह कुछ समझ नहीं पाए कि क्या करें? लेकिन होली के बाद उसी शिक्षक ने फिर बच्चे के साथ कुकर्म किया। इसके बाद गुरुकुल के एक अन्य शिक्षक कृष्ण ने भी 28 मार्च को मौका पाकर बच्चे के साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन


किसी तरह पीड़ित बच्चे ने 8 अप्रैल को अपने परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी। उन्होंने गुरुकुल प्रबंधकों से बात की और उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक बलराम (22) और कृष्ण (21) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाग रहे आरोपी दबोचे

Sexual Harassment of Child by Gurukul Teachers
आरोपी कृष्ण और बलराम को पुलिस कार्रवाई की भनक लगती है, वह शहर छोड़कर भागने लगे। दोनों शनिवार सुबह शादीपुर के बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बस अड्डे पर रेड कर दोनों को दबोच लिया।

बच्चे के पिता विनोद ने बताया कि दीपावली के बाद उनका बेटा होली की छुट्टियों पर घर आया तो उसने अपने साथ हुए शोषण की शिकायत उन्हें की थी। लेकिन वह समाज में बदनामी के डर से उन्होंने इसका विरोध नहीं किया।

होली के बाद जब बच्चे ने फोन कर उसके साथ फिर दोबारा और एक अन्य शिक्षक द्वारा ऐसा किए जाने की शिकायत की तो उन्होंने इसकी शिकायत की।

चाइल्ड वेलफेयर हेल्प लाइन की ली सहायता

Sexual Harassment of Child by Gurukul Teachers
पीड़ित के पिता ने बताया कि 8 अप्रैल मंगलवार को बेटे ने उन्हें गुरुकुल से फोन किया और आपबीती बताई। इस पर वह अगले दिन बुधवार को गुरुकुल प्रबंधकों से मिले और इसकी शिकायत की और साथ चाइल्ड वेलफेयर के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर इसकी सूचना दी। चाइल्ड वेलफेयर लाइन के अधिकारियों ने बच्चे की आपबीती जानी और परिजनों को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने को कहा।

साल पहले ही आया था गुरुकुल में बच्चे के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने कक्षा पांच तक की शिक्षा पानीपत में ही ग्रहण की थी। उच्च शिक्षा और सांस्कृतिक और नैतिक शिक्षा के लिए उन्होंने बच्चे को पिछले साल ही गुरुकुल में भेजा था। लेकिन गुरुकुल के दो शिक्षकों ने अपने पद और पेशे को कलंकित कर दिया। पहले उनका बेटा गुरुकुल में आने के बाद खुश था लेकिन अब वह गुरुकुल में कभी न जाने की बात कहता है।

ये कहते हैं पु‌लिस अ‌धिकारी

Sexual Harassment of Child by Gurukul Teachers
पीड़ित बच्चे के परिजनों ने शुक्रवार को गुरुकुल शिक्षक बलराम और कृष्ण के खिलाफ बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किए जाने की शिकायत दी थी। जिस पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। वहीं शहर छोड़ रहे आरोपियों को शादीपुर के बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- राजपाल एएसआई, जांचअधिकारी, थाना सदर यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed