फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual Harassment charges against Balagram management in patiala

बालगृह से भागने वाली बच्चियों ने बताया खौफनाक सच, बोली- ब्लू फिल्म दिखाते और फिर...

Fri, 14 Sep 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Fri, 14 Sep 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Sexual Harassment charges against Balagram management in patiala
सांकेतिक तस्वीर
एक बाल गृह से भागी बच्चियों ने खौफनाक सच को उजागर किया है। जिसने भी ये काली सच्चाई सुनी उसके होश उड़ गए हैं। बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की जाती थी और उन्हें जबरन ब्लू फिल्म भी दिखाई जाती थी। ताजा मामला पटियाला के एक बालग्राम का है। यहां,  राजपुरा के एसओएस बालग्राम से बुधवार को पांच बच्चे भाग गए थे, जिन्हें शाम को उनके रिश्तेदारों के घरों से बरामद कर लिया गया था। गुरूवार को भागने वाली लड़कियों ने बालग्राम की मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए। लड़कियों के मुताबिक उनके साथ बालग्राम में सेक्सुअल हैरासमेंट की जाती है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अनाथ बच्चों के लिए बनाए इस बालग्राम में लड़के भी रहते हैं। इनमें कई नौजवान भी हैं, जो काफी दिन से यहां रह रहे हैं। वह अब वहां रहने वाली लड़कियों के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करते हैं। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन मैनेजमेंट कोई एक्शन लेने के बजाय उल्टा पीड़ित लड़कियों को ही दूसरे घर में जेल की तरह रख देता है। जिस कारण लड़कियां बाल ग्राम से भागने के लिए मजबूर हो गई।
विज्ञापन


लड़कियों ने आरोप लगाया कि बाल ग्राम को संभालने वाली महिलाएं ही उनसे गलत काम करवाती है। उन लोगों को गलत काम कराने के लिए महिला मैनेजमेंट द्वारा बाहर भी लेकर जाया जाता है। बाल ग्राम में रहने वाली लड़कियों को महिला मैनेजमेंट द्वारा फोन पर ब्लू फिल्में दिखाई जाती हैं। साथ ही अपने फोन से लड़कियों की लड़कों से बातें भी कराई जाती हैं। वहीं इस मौके पर कुछ बच्चों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि बाल ग्राम में उनके साथ मारपीट की जाती है। जिस कारण वह यहां से भागते हैं और वापस आना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच जारी है-जिला बाल सुरक्षा अधिकारी

Sexual Harassment charges against Balagram management in patiala
सांकेतिक तस्वीर
जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत कौर का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है। फिलहाल किसी भी लड़की ने अपने बयान में सेक्सुअल हैरासमेंट जैसी घटना की पुष्टि नहीं की है। अगर ऐसा कुछ भी सामने आया, तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरेक बच्चे से इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। 

बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाला बस ड्राइवर हिरासत में 
वहीं एक अन्य मामले में होशियारपुर के थाना मॉडल टाउन पुलिस को बुधवार देर शाम एक स्कूल की दो बच्चियों से बस ड्राइवर के अश्लील हरकत करने की शिकायत परिजनों से मिली। जांच के बाद मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी ड्राइवर संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। गुरूवार को आरोपी बस ड्राइवर संदीप कुमार उर्फ सन्नी निवासी गांव पिपलावालां को सीजेएम अमित मल्हण की अदालत में पेश किया गया।

थाना मॉडल टाउन में मामले की जांच कर रहे एएसआई देसराज ने बताया कि पुलिस की तरफ से अदालत से आरोपी को रिमांड पर सौंपने का आग्रह करते हुए दलील दी गई कि पुलिस आरोपी से पूछताछ करना चाहती है। अदालत ने आरोपी संदीप कुमार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed