फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual exploitation of Wushu senior State player, coach, accused

वुशू खिलाड़ी का 2 साल से यौन शोषण, 'खेलना है तो संबंध बनाओ'

Mon, 07 Dec 2015 10:32 AM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
sexual exploitation of Wushu senior State player, coach, accused

वुशू की सीनियर स्टेट खिलाड़ी के यौन शोषण का मामला सामने आया है। भविष्य में नहीं खेलने देने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया। खिलाड़ी का आरोप है कि प्रशिक्षण देने वाले एक अन्य युवक ने भी उस पर कोच से संबंध बनाने का दबाव बनाया। 2 साल से प्रताड़ना झेल रही खिलाड़ी की शिकायत पर महिला थाने में कोच राजेश और दूसरे आरोपी संदीप के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी करनाल का तो दूसरा जुलाना का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लाखनमाजरा खंड के गांव की रहने वाली पीड़ित ने बताया कि वह शहर के जींद बाईपास स्थित एक एकेडमी में वुशू खेलती है। आरोप है कि कोच राजेश शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे काफी समय से प्रताड़ित कर रहा है। वह 23 नवंबर 2013 को नरवाना में सीनियर स्टेट वुशू प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान खिलाड़ी के कमरे में एक लड़की आई। उस लड़की ने खिलाड़ी से कहा कि उसे कोच बुला रहे हैं। खिलाड़ी का आरोप है कि जब वह कोच के कमरे में गई तो उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित रोने लगी तो कोच ने कहा कि यदि वह उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो उसे भविष्य में खेलने नहीं देगा। इसके बाद से ही आरोपी बार-बार खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

दूसरे कोच ने भी बनाया संबंध बनाने का दबाव

sexual exploitation of Wushu senior State player, coach, accused

जब पीड़ित ने मामले की शिकायत अपने दूसरे कोच संदीप से की तो उसने भी साथ नहीं दिया। संदीप ने उससे कहा कि हम दोनों मजबूर हैं। तुझे कोच के साथ शारीरिक संबंध बनाने ही होंगे, नहीं तो तू आगे नहीं निकल सकेगी।

एसएचओ गरिमा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ के स दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

2 साल से झेल रही यौन प्रताड़ना

पीड़ित दो साल से आरोपियों की यौन प्रताड़ना झेल रही है। वह जिस भी कैंप में आरोपी कोच के साथ खेलने गई, वही पर उसके साथ छेड़खानी की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित के साथ मधुबन, करनाल और गोहाना सहित कई जगहों पर यौन संबंध बनाने का प्रयास किया।

जींद पुलिस ने नहीं समझा कार्रवाई करना जरुरी
मामले में जींद पुलिस का भी उदासीन रवैया सामने आया है। जब महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके जींद भेजी तो वहां की पुलिस ने खानापूर्ति करके एफआईआर को वापस महिला थाने में भेज दिया। अब पीड़ित का कहना है कि वह रोहतक महिला थाना पुलिस ने ही मामले की जांच करवाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed