फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual abuse by elderly of 7 child girls of government school

हैवान बूढ़ाः 4 बच्चियों का यौन शोषण, 3 से छेड़छाड़

Sun, 23 Aug 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Sun, 23 Aug 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
sexual abuse by elderly of 7 child girls of government school

रुपये और टॉफी का लालच देकर सरकारी स्कूल की 7 सात बच्चियों का यौन शोषण करता था बूढ़ा। वारदात हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी खंड का है। यहां के एक गांव में 7 बच्चियों के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इनमें से चार बच्चियों के साथ दुराचार और तीन के साथ छेड़छाड़ की बात पुलिस जांच में पता चली है। बच्चियों की उम्र पांच से नौ साल के बीच है। सभी बच्चियां गरीब और मजदूरी पेशा परिवारों से हैं। आरोपी इन्हें कुछ रुपये और टॉफी का लालच देकर अपने घर बुलाता था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छोटी बच्चियों को गांव का एक अधेड़ व्यक्ति कई दिनों से अपने घर बुला रहा था। बच्चियों को रुपयों का प्रलोभन देकर वह उनका यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नासमझ बच्चियां पैसे और चीज के लालच में उसके घर जाती थीं। यौन शोषण का शिकार हुए कुछ बच्चियों ने जब स्कूल की टीचर को इस बारे में बताया तो टीचर ने चाइल्ड हेल्पलाइन को इस बारे में सूचना दी।

चाइल्ड हेल्पलाइन की सदस्यों ने सोमवार को गांव में आकर इस छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया।

जिन बच्चियों का यौन शोषण हुआ है, वे 5 से 9 साल की

sexual abuse by elderly of 7 child girls of government school

अभिभावकों ने नहीं किया सहयोग: चाइल्ड हेल्प लाइन की डायरेक्टर अंजू बाजपेयी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले स्कूल की टीचर ने उनको फोन किया और बच्चियों का मेडिकल करवाने की बात कही थी। हमने गांव में जाकर पूछताछ की तो बच्चियों के अभिभावकों ने  सहयोग नहीं किया। उल्टा, उन्होंने बच्चियों को स्कूल भेजना बंद कर दिया।

जांच में सामने आया कि स्कूल की चार बच्चियों के साथ दुराचार हुआ है और तीन के साथ छेड़छाड़ हुई है। दूसरी बच्चियों के साथ भी छेड़छाड़ की संभावना पर जांच की जा रही है।

पैसे देकर करता रहा यौन शोषण: जिन बच्चियों के साथ यौन शोषण हुआ है, वे पांच से नौ साल की उम्र की और नर्सरी से चौथी कक्षा तक में पढ़ती हैं। आरोपी से पैसे लेने के बाद कुछ बच्चियां तो अपने साथ दूसरी बच्ची को यह कहकर ले जाती थीं कि अंकल पैसे देंगे। दुराचार का शिकार हुई एक बच्ची के प्राइवेट पार्ट से कई दिनों तक ब्लीडिंग होती रही।

कहा तो ये भी जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन बच्चियों के परिवार वाले गरीब और दूसरे प्रदेश के होने के कारण यह मामला दबा दिया गया। अब भी बच्चियों के अभिभावक खामोश हैं। उन्होंने अपनी बच्चियों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। स्कूल में 150 से अधिक छोटी बच्चियां पढ़ती हैं।

राजेंद्र कुमार, डीएसपी जगाधरी ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ यौनाचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चियों के साथ दुराचार हुआ है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed