{"_id":"121b2880e9a4f9aad3c1076e1726f595","slug":"sex-racket-two-girls-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो लड़कियां गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो लड़कियां गिरफ्तार
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 06 Jan 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर सेक्स रैकेट से जुड़ीं दो युवतियों और एक युवक को अमरटैक्स चौक पर एक कार से गिरफ्तार किया, जबकि इनका सरगना दूसरी गाड़ी में फरार हो गया।
लड़कियों को यहां ग्राहक को सप्लाई देने के लिए लाया गया था। तीनों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इनमें एक युवती नेपाल की रहने वाली है, जबकि दूसरी पंजाब से है।
पकड़े गए आरोपियों ने अपने सरगना का नाम तरुण गोयल बताया है, जिसके खिलाफ पहले भी जीरकपुर, मोहाली व पंचकूला में रैकेट चलाने के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह इस बार भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
सेक्टर-20 थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही तरुण गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जीरकपुर से आपरेट होता था रैकेट
पुलिस के मुताबिक, तरुण गोयल जीरकपुर से अपना रैकेट ऑपरेट करता है और फोन पर सारा काम चलता है। ग्राहकों को शहर में अलग-अलग जगह पर लड़कियों की सप्लाई दी जाती है।
शनिवार देर रात पुलिस के पास मुखबिरी आई थी कि अमरटैक्स चौक पर ईओन कार में दो लड़कियों को लाया गया है। पुलिस ने ईओन को घेर लिया। इसमें ड्राइवर और दो लड़कियां थीं, जबकि कुछ दूरी पर खड़ी वेरना कार फरार हो गई।
पकड़ में आने के बाद पुलिस ने जब ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने खुद को नयागांव निवासी बलविंद्र बताया और कुछ दूरी पर खड़ी वेरना कार में तरुण गोयल था।
सेक्टर-10 से भी पकड़ाया था ग्रुप
करीब तीन माह पहले सेक्टर-10 में भी एक होटल के बाहर से रैकेट पकड़ा गया था और उनका सरगना भी तरुण गोयल ही था। इससे पहले सेक्टर-20 थाना और चंडीमंदिर में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।