फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sex Racket in Spa Centers Busted at Fatehabad

फतेहाबादः स्पा सेंटर की आड़ में होता था देह व्यापार, पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर किया भांडाफोड़

Wed, 22 Jan 2020 03:02 PM IST
खुशबू गोयल अमित रूखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 22 Jan 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Sex Racket in Spa Centers Busted at Fatehabad
स्पा सेंटर में पकड़ी गई लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में पुलिस की विशेष टीमों ने स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का भांडाफोड़ किया है। मंगलवार शाम पुलिस की दो विशेष टीमों ने पालिका मार्केट स्थित अरोमा स्पा सेंटर एवं सिरसा रोड पर हैवन स्पा सेंटर पर छापेमारी की और इन दोनों सेंटर्स से पुलिस ने दस लड़कियों एवं पांच लडक़ों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इस विशेष छापेमारी अभियान का नेतृत्व डीएसपी धर्मवीर पूनियां ने किया। पुलिस टीम ने पकड़ी गई लड़कियों को महिला थाने में भिजवा दिया है जहां पर उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। इस अभियान को पुलिस की दो टीमों ने अंजाम दिया, इसमें एक टीम का सिटी एसएचओ यादविंद्र सिंह एवं दूसरी टीम का नेतृत्व स्पेशल आफिसर इंस्पेक्टर रामधन कर रहे थे।
विज्ञापन


ये है आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम ने हैवन स्पा सेंटर से सात लड़कियों एवं दो लड़कों को काबू किया है। काबू किए गए लडकों की पहचान आसाम निवासी कृष्ण गोड़ एवं पश्चिम बंगाल निवासी सर्वशेख है। इस सेंटर के मालिक का नाम हांसी निवासी अनिल बताया गया है जबकि दूसरे सेंटर अरोमा स्पा सेंटर्स से तीन लड़कियां एवं तीन लड़के गिरफ्तार किए गए हैं। इन लड़कों की पहचान भादरा निवासी महेंद्र, हिसार निवासी विजय एवं सिरसा निवासी अरूण के रूप में हुई है। इस सेंटर का मालिक सिरसा का विकास बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सेंटर्स पर रेड की थी योजना, मौके पर नहीं मिले इंस्पेक्टर
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की योजना शहर में चल रहे सभी स्पा सेंटर्स पर एकसाथ छापेमारी करने की थी। लेकिन पुलिस को इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी ही नहीं मिल सके। सिटी एसएचओ यादविंद्र के अलावा दूसरे इंस्पेक्टर के तौर पर ट्रैफिक एसएचओ रामधन को बतौर स्पेशल आफिसर टीम की कमान सौंपी गई और दोनों इंस्पेक्टरों ने इस छापेमारी अभियान को अंजाम दिया।

दोनों सेंटर्स के मालिक मौके से फरार

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि इन स्पा सेंटर्स पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। मंगलवार सांय पुलिस ने एक बोगस ग्राहक को दो हजार रुपये देकर दोनों सेंटर्स पर भेजा गया। जैसे ही बोगस ग्राहक ने इन सेंटर्स पर रुपये पकड़ाकर बात पक्की करके अंदर इंट्री की तो पहले से तैयार खड़ी पुलिस टीमों ने एक साथ छापेमारी को अंजाम दे दिया। पुलिस टीम के अचानक छापेमारी करते ही इन स्पा सेंटर्स पर हड़कंप मच गया और आनन-फानन में दोनों सेंटर्स के मालिक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, लेकिन पुलिस टीम ने मौके पर दस लड़कियों एवं छह लड़कों को काबू कर लिया।

कई शहरों से लाकर इन सेंटर्स पर रखी गई थी लड़कियां
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो लड़कियां इन स्पा सेंटर्स से पकड़ी गई हैं, वो पश्चिम बंगाल, सिरसा, हिसार, लुधियाना एवं गुरूग्राम की रहने वाली हैं और उनको विशेषकर देह व्यापार के लिए ही इन स्पा सेंटर्स पर लाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार ये स्पा सेंटर्स पिछले कई महीनों से ये काम करवा रहे थे।

नशा बिकने की भी थी आशंका, लेकिन मौके से नहीं मिला
डीएसपी धर्मवीर पूनियां ने बताया कि पुलिस टीमों के पास ये भी सूचना थी कि इन स्पा सेंटर्स पर नशा भी बेचा जाता है, लेकिन छापेमारी के दौरान कोई नशीली चीज नहीं मिली है। डीएसपी ने कहा कि इसके बावजूद इस एंगल से भी पुलिस टीम जांच पड़ताल करेगी।

श्रम विभाग से स्पा पार्लर व सैलून का ले रखा था लाइसेंस
पुलिस छापेमारी के दौरान दोनों स्पा सेंटर्स पर जो कागजात बरामद हुए हैं, उनके अनुसार दोनों स्पा सेंटर्स ने श्रम विभाग से बकायदा स्पा पार्लर व सैलून का लाइसेंस तक ले रखा था। ताकि पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed