फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket busted at nawanseher, three women arrested

सेक्स रैकेट: 3 महिलाएं गिरफ्तार, लेती थीं 2 हजार रुपये नाइट

Wed, 18 Nov 2015 12:45 PM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted at nawanseher, three women arrested

दूसरे राज्यों से महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर लाने और उससे देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पंजाब पुलिस ने धंधे की संचालिका सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। लड़कियों की सप्लाई ग्राहकों तक पहुंचाने वाला संचालिका का सहायक ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है।

विज्ञापन


सेक्स रैकेट पंजाब के नवांशहर इलाके में पकड़ा गया है। महिलाएं ग्राहकों से 2000 रुपये प्रति नाइट मांगती थीं। गिरोह के चुंगल से निकल भागी एक पीड़िता की शिकायत पर ही पुलिस ने उक्त कार्रवाई कर देह व्यापार को पकड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


पीड़िता पश्चिम बंगाल निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। करीब 9 वर्ष पहले उसकी शादी हुई तथा उसके 2 बच्चे भी हैं। पति के साथ लड़ाई-झगड़ा रहने के चलते वह गुडग़ांव में अकेले रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर बुलाया, बाद में फंसाया

sex racket busted at nawanseher, three women arrested

महिला के मुताबिक, गुड़गांव में लोगों के घर कामकाज कर वह अपना गुजारा चलाती थी। नवांशहर निवासी एक महिला की जानकार उसे मिली थी तथा उसने उसका मोबाइल नंबर देकर बताया कि वह पंजाब में उसे किसी डांस ग्रुप में कार्य दिलवा देगी, जिससे उसे अधिक आय हो सकती है।

ये झांसा देकर उसे नवांशहर बुला लिया गया। यहां आ कर उसे पता चला कि यहां उक्त महिला दो अन्य युवतियों से देह व्यापार का धंधा करवाती है। ड्राइवर रमन इसमें उन्हें सहयोग देता है।

उसने बताया कि उक्त संचालिका ने 2 लड़कों से 2,000 रुपए लेकर उनके साथ जाने को कहा, परन्तु उसने मना कर दिया जिस पर उसे घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई। किसी तरह वह वहां से निकल कर बाहर आई तथा अपनी शिकायत पुलिस में लिखवा पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed