फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket at sirsa, 3 accused arrested

सिरसा में पकड़ा गया वेश्यावृत्ति का अड्डा, 3 धरे

Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
sex racket at sirsa, 3 accused arrested

हरियाणा में सोनीपत, करनाल के बाद सिरसा के एक घर में भी वेश्यावृत्ति के अड्डे का पर्दाफाश हुआ है। यहां एक वृद्ध और दो महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। मामला, सिरसा के कंगनपुर रोड स्थित सुंदर नगर का है।

विज्ञापन


यहां वेश्यावृत्ति के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची दो थानों की पुलिस क्षेत्र को लेकर आपस में ही उलझ पड़ी। पुलिस वालों को आपस में बहस बाजी करते देख लोग हैरान रह गए। बाद में थाना शहर पुलिस ने पहल करते हुए मकान से हिरासत में लिए गए एक वृद्ध और दो महिलाओं को कीर्ति नगर चौकी ले आई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब तय हो गया कि उक्त क्षेत्र सदर थाना के आधीन आता है तो सदर पुलिस ने चौकी में जाकर आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कंगनपुर रोड स्थित सुंदर नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दी कि उनके यहां एक घर में वेश्यावृत्ति का कारोबार चल रहा है और मौके पर कंट्रोल रूम से वीटी होने के बाद शहर थाना की कीर्तिनगर चौकी और सदर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया

sex racket at sirsa, 3 accused arrested

सदर थाना पुलिस ने घर से एक वृद्ध सहित दो महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद सिटी और सदर पुलिस में उक्त क्षेत्र को लेकर बहस बाजी शुरू हो गई।

कीर्तिनगर चौकी प्रभारी राम निवास का कहना था कि यह एरिया सदर थाना में आता है तो सदर पुलिस इस बात पर अड़ी रही कि यह एरिया उनकी जद में नहीं आता। मौके पर मौजूद भीड़ और आरोपी पुलिस वालों के मुंह की तरफ ताकते हुए हैरान होने होने लगे। इसके बाद शहर पुलिस आरोपियों को कीर्तिनगर चौकी में ले आई।

छापेमारी के दौरान पकड़ी गई महिलाए दोनों महिलाएं कंगनपुर क्षेत्र की रहने वाली है जबकि वृद्ध ऐलनाबाद क्षेत्र में रहता है। सदर थाना प्रभारी आर्यन चौधरी का कहना है कि एरिया की हद पता चलने पर आरोपियों को सदर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कई बार क्षेत्र की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाने के कारण ऐसा वाक्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच और पूछताछ में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed