{"_id":"542350cbb9dd3d155f342d1b4428553f","slug":"sex-racket-3-couple-arrested-in-hotel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक हालत में होटल से पकड़े तीन कपल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपत्तिजनक हालत में होटल से पकड़े तीन कपल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बेला चौक में स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने तीन जोड़ों को संदिग्ध हालातों में पकड़ा है। मामला पंजाब के रोपड़ का है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासियों ने पुलिस को कुछ दिन पहले भी सूचित किया था पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर सोमवार को मुहल्ले के लोगों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी।
पुलिस ने देर शाम को होटल पर छापा मारा। दौरान पुलिस ने तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालातों में काबू कर लिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी हरबीर सिंह अठवाल व एसएचओ सिटी सुरिंदरपाल सिंह पकड़े हुए इन जोड़ों को थाना सिटी में ले गए। उधर मुहल्ला के लोगों ने होटल को बंद करवाने के लिए प्रशासन व पुलिस के पास गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी सतनाम सिंह गिल, हरविंदर सिंह, क्रिशन चौ धरी, हरमिंदर सिंह, सुरिंदर कौर, नीना रानी आदि ने पुलिस के पास शिकायत देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सतनाम सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस होटल में काला कारोबार चलता आ रहा है पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती थी। उन्होंने कहा कि मोहल्ला के लोग इस गंदे कारोबार से काफी तंग आ चुके है। एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि वह अभी मामले की जांच कर रहे है।