फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Newlywed woman dies under suspicious circumstances in Dabri; husband and father-in-law arrested.

Delhi NCR News: डाबड़़ी में नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति और ससुर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
कमरे में फंदे से लटकी मिली, पुलिस ने परिवार के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया
विज्ञापन

-पति और ससुर को किया गिरफ्तार, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डाबड़ी के महावीर एन्क्लेव में 29 साल की नव-विवाहिता सिमरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष ने इसे खुदकुशी बताया वहीं, मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल एसडीएम जांच के बाद पुलिस ने दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी साकेत कोर्ट के वकील पति हर्षल वर्मा और आरके पुरम में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले उसके पिता दिनेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि पुलिस परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

सिमरन और हर्षल की शादी 10 फरवरी 2026 में हुई थी। पुलिस के अनुसार, सिमरन पति हर्षल वर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ महावीर एन्क्लेव इलाके में रहती थी। पुलिस को सोमवार को सिमरन के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। पुलिस टीम महावीर एन्क्लेव स्थित घर पहुंची तो सिमरन को फंदे से नीचे उतारा जा चुका था। मौके पर हर्षल की मौसी और दादी भी मौजूद थीं। ससुराल पक्ष ने बताया कि सिमरन ने खुदकुशी की है। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। सिमरन की शादी के कुछ माह पहले हुई थी, इसलिए पुलिस ने एसडीएम को घटना की जानकारी दी। सिमरन के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। सिमरन ने कई बार ससुराल वालों की प्रताड़ना की शिकायत की भी की थी। घटना से महज चार दिन पहले ही उसे मायके लाया गया था। परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले उसे दोबारा अपने साथ ले गए और भरोसा दिलाया कि अब उसे परेशान नहीं किया जाएगा। सिमरन के पिता दीपक ने आरोप लगाया कि दहेज में कार, नकदी और हर्षल की दादी के लिए सोने की चेन की मांग की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article