फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SEX crime: rape with own daughter and son

नाबालिग बेटे-बेटी से बाप ने किया दुष्कर्म

Sat, 20 Sep 2014 03:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 20 Sep 2014 03:24 AM IST
विज्ञापन
SEX crime: rape with own daughter and son

एक कलयुगी बाप ने अपनी हवस मिटाने के लिए अपनी नाबालिग बेटी के साथ एक वर्ष तक दुराचार करता रहा, जब उसका दिल नहीं भरता था तो वह अपने बेटे के साथ कुकर्म करता रहा। हैवानियत की यह घटना पंजाब के लुधियाना की है।

विज्ञापन


जब दोनों बच्चे इसका विरोध करते तो वह उन्हें डंडे के बल पर चुप करा देता और किसी को बताने पर उनकी मां की हत्या करने की धमकियां देता। इसी डर से दोनों बच्चे काफी समय तक चुप रहे।
विज्ञापन


एक दिन बच्चों ने अपने पिता की हैवानियत की सारी कहानी अपनी मां को बताई। मां ने तुरंत इसकी शिकायत थाना जमालपुर पुलिस के पास की।

छुट्टी के दिन मिटाता था जिस्म की भूख

SEX crime: rape with own daughter and son

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।

उधर, पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित बच्चों की मेडिकल जांच करा दोनों के स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं। पीड़ित बच्चों की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी आरोपी के साथ 13 वर्ष पहले हुई थी।

उसकी एक बेटी 9 वर्ष की है और बेटा 11 वर्ष का है। दोनों इलाके में ही स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करते हैं। उसका पति एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

सोमवार को फैक्ट्री से उसकी छुट्टी होती थी और वो अपने काम पर चली जाती थी। सोमवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब दोनों बच्चे घर आते तो आरोपी उन्हें एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करता।

बारी-बारी से दोनों बच्चों से करता दुष्कर्म

SEX crime: rape with own daughter and son

आरोपी कमरे में पहले अपनी ही बेटी के साथ दुराचार करता और उसके बाद बेटे के साथ कुकर्म करता। आरोपी दोनों को धमकियां देता कि अगर वह किसी को इस बारे में कुछ बताएंगे तो वह उनकी मां की हत्या कर देगा।

मां को कोई नुकसान न पहुंचे इसलिए दोनों बच्चे एक वर्ष तक चुप रहे। बच्चों ने अपने पिता की हैवानियत की बात अपनी मां को बताया। पीड़ित की मां ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed