फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven people including three students killed in road accident in Punjab

पंजाबः 3 छात्रों को वैन ने कुचला, 40 मीटर घसीटती ले गई...परिवार में मचा कोहराम

Fri, 14 Sep 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Fri, 14 Sep 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Seven people including three students killed in road accident in Punjab
सड़क हादसे के बाद लोगों ने लगाया जाम
पंजाब के अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसे में सात लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं एक सड़क हादसे में तीन छाथों की मौत हो गई है। लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में जीटी रोड पर एक तेज रफ्तर ब्रैड कंपनी के ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं वह तीनों को करीब चालीस मीटर तक दूर खींच कर ले गया। जिससे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान प्रशोतम (15) और उसके दोस्त जगदीश (16) के रुप में हुई है, जबकि सीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन युवक की पहचान अंकित (15) के रुप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद आरोपी वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद दोनों मृतकों के परिजन और रिश्तेदार पहुंच गए। उन्होंने हाइवे पर धरना लगा दिया। करीब एक घंटे तक हाइवे जाम रहा। जिस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माने तो उन पर लाठीचार्ज किया और उन्हें खदेड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाई और दोनों शव कब्जे में लेने लगे तो प्रदर्शनकारियों ने पत्थर मार कर एंबुलेंस के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को वहां से निकलवाया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Seven people including three students killed in road accident in Punjab
सड़क हादसे के बाद लोगों ने लगाया जाम
मोधापुरी इलाके में रहने वाले प्रशोतम, जगदीश और अंकित इलाके में ही स्थित एक स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर ट्यूशन के लिए निकले थे। जब वह जीटी रोड पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ब्रैड कंपनी के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ड्राइवर तीनों को काफी दूर तक घसीट कर ले गया। लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और दोनों युवकों को मृत देख कर आरोपी वाहन छोड़ कर वहां से फरार हो गया।

प्रशोतम की तो गाड़ी से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि जगदीश ने वहां पर कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया। लोगों ने अंकित को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार घायल की हालत काफी गंभीर है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

 स्कूल वैन के नीचे आने से छात्रा की मौत 
 वहीं एक अन्य हादसा मानसा में हुआ। यहां के झुनीर में 12वीं कक्षा की छात्रा की स्कूल वैन के नीचे आने से मौत हो गई। हर्शदीप कौर पुत्री गुरजंट सिंह वासी फतेहपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल झुनीर में 11वीं कक्षा पढ़ती थी। फतेहपुर से झुनीर आने के कोई साधन न होने के कारण जीजीएस आदर्श स्कूल साहनेवाली की स्कूल वैन फतेहपुर से साहनेवाली आदर्श स्कूल के बच्चों को लेकर जाती थी। उक्त छात्रा रोजाना इस वैन में अपने स्कूल जाती थी।

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत

Seven people including three students killed in road accident in Punjab
लोगों को समझाते पु्लिसकर्मी
जब गुरूवार सुबह उक्त छात्रा झुनीर स्कूल के पास वैन से उतरने लगी तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़कर पर गिर गई। वैन का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, थाना झुनीर के एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों ने बयान में कहा है कि ड्राइवर का कोई कसूर नहीं है। इसके चलते कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाना चाहते

फिरोजपुर में भी दो अलग-अलग सड़क हादसों की खबर है। हादसे में दो विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। थाना गुरुहरसहाए और थाना सदर फिरोजपुर ने गुरूवार को वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।

लक्ष्मण सिंह पुत्र बगू सिंह वासी गांव माड़े खुर्द (गुरुहरसहाए) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी चाची प्रीतो बाई (55) पत्नी महिंदर सिंह अपने गांव माड़े खुर्द से ईंट भट्ठे की तरफ पैदल सड़क के किनारे-किनारे जा रही थी। एक तेज कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। जख्मी हालत में प्रीतो बाई को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 ट्रेन की चपेट में आने से पुलिस मुलाजिम की मौत

Seven people including three students killed in road accident in Punjab
घटना के बाद हंगामा करते लोग
वहीं कुलदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी गांव हाके वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उसका ससुर जोगिंदर सिंह (75) बाइक पर गांव की तरफ जा रहे थे। बस्ती जामनीया के पास एक कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया, जहां जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। एएसआई सुखदेव सिंह ने कहा कि कैंटर चालक सोना सिंह वासी कोठी राय साहब फिरोजपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

जालंधर में भी ट्रेन की चपेट में आने से एक पुलिस वाले की मौत की खबर है। पीएपी की 27 बटालियन में तैनात कांस्टेबल की गुरुवार सुबह ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कांस्टेबल परमजीत सिंह के रूप में हुई। परमजीत इन दिनों फिल्लौर में कार्यरत था। वीरवार को सुबह 40 वर्षीय परमजीत सुबह रामा मंडी पुल के नीचे रेल ट्रैक क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।  परमजीत सिंह न्यू रेजिडेंट एवेन्यू अमृतसर का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed