फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven accused arrested in robbery case in Bathinda

Bathinda: पेट्रोल पंप कारिंदे से पांच लाख लूट मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, लोहे की राॅड और तीन बाइक बरामद

Tue, 03 Sep 2024 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Sep 2024 11:13 AM IST
सार

गांव जोधपुर रोमाना में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप का एक कारिंदा जब पंप से पांच लाख रुपये की नगदी लेकर रवाना हुआ तो पंप पर मौजूद जसवीर सिंह जस्सा ने अपने साथियों को सूचना दी कि कारिंदा नगदी लेकर रवाना हो चुका है।

विज्ञापन
Seven accused arrested in robbery case in Bathinda
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा में सोमवार को थाना सदर एरिया में गांव जस्सी बागवाली एवं जोधपुर रोमाना के रास्ते में पेट्रोल पंप कारिंदे से हुई पांच लाख की लूट मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूट की रकम, लोहे की राॅड और तीन मोटरसाईकिल बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन


पकडे़ गए आरोपियों की पहचान जसवीर सिंह उर्फ जस्सा, अजैब सिंह उर्फ बिल्ला, अवतार सिंह उर्फ मोटा, सुखबीर सिंह उर्फ बंटी, जगजीत सिंह उर्फ जग्ग, बोबी सिंह और नगवीर सिंह के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गांव जोधपुर रोमाना में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप का एक कारिंदा जब पंप से पांच लाख रुपये की नगदी लेकर रवाना हुआ तो पंप पर मौजूद जसवीर सिंह जस्सा ने अपने साथियों को सूचना दी कि कारिंदा नगदी लेकर रवाना हो चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि जब पंप का कारिंदा गांव जस्सी पो वाली एवं जोधपुरा रोमाना के रास्ते बीच पहुंचा तो जसवीर के साथियों ने कारिंदे को घेर लिया और लोहे की राॅड से उसके मोटरसाईकिल पर वार कर उसे रोक लिया। इसके बाद सभी आरोपी कारिंदे से पांच लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पंप के सीसीसटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर प्राथमिक जांच की तो उस समय पर पंप में मौजूद बाहरी लोगों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। 


जांच के दौरान सामने आया कि जसवीर सिंह जस्सा सोमवार को पेट्रोल पंप पर मौजूद था, जब वहां से पंप का कारिंदा नगदी लेकर रवाना हुआ तो उसने अपने साथियों को सूचना दे दी थी। जिस के बाद पूरी घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने उक्त घटना को जांच देने वाले सातों आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। पुलिस द्वारा अब आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed