फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven Accused Arrest in Taran taran blast case

पंजाबः तरनतारन ब्लास्ट में 7 आरोपी गिरफ्तार, कई जगहों पर धमाके करने की साजिश का खुलासा

Wed, 18 Sep 2019 10:47 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 18 Sep 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Seven Accused Arrest in Taran taran blast case
तरनतारन में ब्लास्ट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के तरनतारन जिले में गांव कलेर के पास खाली प्लॉट में हुए धमाके के बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पट्टी, गुरदासपुर और अमृतसर के रहने वाले हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह सार्वजनिक स्थान पर धमाका करने की फिराक में थे।
विज्ञापन


बीती 4 सितंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे एक प्लाट में जोरदार धमाके में हरप्रीत सिंह हैप्पी निवासी बचड़े, विक्रमजीत सिंह विक्की निवासी कदगिल की मौत हो गई थी और गुरजंट सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। धमाके के बाद एनआईए, एसएफएल, बीडीडीएस, एनजीएस, आईबी अलावा पंजाब पुलिस ने अपने-अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच के दौरान कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने  7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसी नतीजे पर पहुंची है कि धमाका हैंडग्रेनेड जैसा था, जिसे पिछले साल जिला अमृतसर में निरंकारी भवन में हुए ब्लास्ट के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। बताते हैं कि मामले में पुलिस को पांच लाख रुपये की विदेशी फंडिंग के सबूत भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को मिला पांच दिन का रिमांड

बम ब्लास्ट के सात आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी सात आरोपियों का 5 दिन का रिमांड दे दिया है। अदालत ने आरोपियों का 5 दिन का रिमांड दिया है। रिमांड के दौरान उनसे बड़े खुलासे हो सकते हैं।

आरोपियों को अदालत में पेश करवाने आए डीएसपी गोइंदवाल साहिब रविंद्र पाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस ने गांव दीनेवाल निवासी मनदीप सिंह, गांव पंडोरी गोला निवासी हरजीत सिंह हीरा, गांव बचड़े निवासी अमृतपाल सिंह, गांव मुरादपुर निवासी मनप्रीत सिंह, बटाला निवासी संदीप सिंह, मजीठा के गांव कोटगुर्जर निवासी मलकीत सिंह और फतेहगढ़ चूड़ियां के निवासी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed