'नंबर बढ़वाने हैं तो हमारे साथ होटल चलो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-38 के सरकारी स्कूल में 4 छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। छात्राओं ने स्कूल के ही दो टीचरों पर आरोप लगाए थे। छेड़छाड़ का शिकार हुई चार छात्राओं में से एक ने जिला अदालत में बयान दर्ज कराए।
पीड़िता छात्रा के पिता ने बताया कि दोनों टीचर उसकी बेटी को प्रलोभन देते थे कि अगर वे उनके साथ कमरे या होटल में चलेगी तो वे उसके नंबर बढ़ा देंगे। इसके अलावा वे उन्हें हर समय छूने का बहाना ढूंढते रहते थे। इस मामले में स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग को भी सूचित किया गया था, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दी। ये मामला पिछले साल अगस्त में सेक्टर-38 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (वेस्ट) डड्डूमाजरा में सामने आया था।
स्पेशल कोर्ट में बंद रूम में छात्रा के बयान दर्ज
महिला अपराध से जुड़ी स्पेशल कोर्ट में बंद रूम में छात्रा के बयान दर्ज किए गए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी तय की है। उस दिन अन्य छात्राओं के बयान दर्ज होंगे।
वहीं, जिस छात्रा के बंद कोर्ट रूम में बयान दर्ज किए गए उसने छेड़छाड़ किए जाने की बात कही। छात्रा ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में धारा 164 के तहत दिए गए बयानों को फिर से दोहराया है।
पिछले वर्ष अगस्त में सामने आए मामले में पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर मुकेश और अशोक दो टीचरों के खिलाफ धारा 354, 354-ए और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मामला सामने आने के बाद आरोपियों में से एक टीचर अशोक को ट्रांसफर कर दिया गया था।
फिलहाल दोनों आरोपी टीचर जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले में स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग को भी सूचित किया गया था, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दी।