फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational truth about mohali sex racket

मां-बाप ने किया बेटियों को वेश्या बनने पर मजबूर

Sat, 24 Jan 2015 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 24 Jan 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
sensational truth about mohali sex racket

सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं युवतियां जन्म से वेश्या नहीं थीं। उनके मां-बाप ने ही उन्हें देह का धंधा करने पर मजबूर किया था। ये बड़ा खुलासा हुआ मोहाली में पकड़े गए सेक्स रैकेट के मुख्य आरोपी दलाल प्रमोद से।

विज्ञापन


सेक्स रैकेट मोहाली के फेज 11 में सामने आया था। पुलिस पूछताछ में दलाल ने बताया कि वह जो भी लड़कियां लाते थे, उसके बारे में लड़कियों के घरवालों को पूरी जानकारी होती थी। पेमेंट लड़कियों के पैरेंट्स को ही होती थी।
विज्ञापन


लड़कियां बदल-बदल कर आती थीं। डिमांड पर लड़कियां मंगवाई जाती थीं। वहीं, पता चला है कि पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई महिला के कई अन्य ग्रुपों से संपर्क थे। इनसे आसानी से लड़कियां मिल जाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नयागांव के राजू के साथ भी रही थी लड़की

sensational truth about mohali sex racket

प्रमोद ने पूछताछ में ये भी बताया कि मृतक लड़की नयागांव निवासी राजविंदर सिंह राजू के साथ भी रही थी। वह उसे कई जगह पर लेकर गया था। इस दौरान उन्होंने नशीले पदार्थों की ड्रिंक भी पिलाई थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी पर केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दलाल के दिए पते पर जब पुलिस ने रेड की तो वहां से आरोपी फरार हो गया था।

इसके बाद पुलिस ने राज्य के सभी जिलों की पुलिस को आरोपी के बारे में अलर्ट कर दिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पुलिसकर्मी काबू करने में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। पुलिस मुलाजिमों के मुताबिक आरोपियों के फोन भी बंद आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।

प्रमोद और महिला न्यायिक हिरासत में भेजे
पुलिस ने सेक्स रैकेट के मामले में दलाल प्रमोद और निशा को शुक्रवार अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मामले के दो अन्य आरोपी नोनी और भूषण अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस द्वारा उन्हें काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

मोहाली से पहले चंडीगढ़ में चलता रहा रैकेट

sensational truth about mohali sex racket

दलाल प्रमोद ने बताया कि मोहाली से पहले चंडीगढ़ से ही अपना नेटवर्क चला रहा था। एक जनवरी 2015 को ही वह चंडीगढ़ से मोहाली में शिफ्ट हुआ था। इस दौरान उसने दो बार ठिकाने बदले थे। प्रमोद ने बताया है कि वह काफी समय से इस कारोबार में जुड़ा हुआ है। मूलरूप से संगरूर का रहने वाला है। जब उसके घरवालों को उसके इस धंधे का पता चला था तो उन्होंने उसे बेदखल कर दिया था।

इसके बाद उसने संगरूर को छोड़ दिया था। साथ ही ठिकाने बदलकर कारोबार शुरू कर दिया था। उसने बताया कि कारोबार के चलते उसके लिंक काफी लोगों से हो गए थे। इस कारोबार में आमदन अच्छी थी। ऐसे में उसने धंधा जारी रखा।

गर्मियों के दिनों में हिल एरिया में यह कारोबार चलता था। अधिकतर शिमला, हरिद्वार, कुल्लू मनाली, सोलन समेत जगह पर वह ठहरता था। जबकि सर्दियों के मौसम में वह चंडीगढ़ के आसपास ही अपना कारोबार चलाता था। वहीं, पता चला है कि पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई महिला के कई अन्य ग्रुपों से संपर्क थे। इनसे आसानी से लड़कियां मिल जाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed