फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational exposure about gangster bhoora

जानिए, कैसे पकड़ा गया यूपी का खूंखार बदमाश भूरा?

Tue, 07 Apr 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 07 Apr 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
sensational exposure about gangster bhoora

पांच राज्यों की पुलिस की ओर से वांटेड यूपी का कुख्यात गैंगस्टर अमित मलिक उर्फ भूरा देहरादून पुलिस की कस्टडी से फरारी के बाद से फर्जी आईडी प्रूफ पर हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर ठिकाने बनाकर रह रहा था।

विज्ञापन


पटियाला पुलिस ने शनिवार को भूरा की उसके साथी सचिन खोखर उर्फ मोनू के साथ गिरफ्तारी के बाद उससे सात फर्जी आईडी प्रूफ बरामद किए हैं, जिनमें आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक भूरा पंजाब में कोई बड़ी वारदात करने की तैयारी में था। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


भूरा व उसके साथी सचिन के खिलाफ थाना सदर पटियाला में केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों ने इशारे के बावजूद अपनी स्कार्पियो गाड़ी नहीं रोकी और नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों को कुचलने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाका लगाकर पकड़ा था भूरा को

sensational exposure about gangster bhoora

एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान, एसपी (डी) जसकिरन जीत सिंह तेजा, सीआईए स्टाफ इंचार्ज विक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शनिवार को शाम करीब चार बजे पुली सुआ महिमदपुर जट्टां बहादुरंगढ़ घन्नौर रोड पर नाका लगाया था।

सूचना के आधार पर जब घन्नौर साइड से आती एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने कार को पुलिस वालों पर चढ़ाकर उन्हें कुचलने की कोशिश की और नाका तोड़ते आगे बढ़ गए।

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार सवार दो नौजवानों को धर लिया। कार को चलाने वाला अमित मलिक उर्फ भूरा निवासी था, जिसके पास पुलिस को भूरा की फोटो वाला रोहित वर्मा के नाम का आधार कार्ड, भूरा की ही फोटो वाला विपिन के नाम का ड्राइविंग लाइसेंस और उसके साथी सचिन की तलाशी से उसकी फोटो वाला रजनीश के नाम का आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए हैं, जो जाली पाए गए हैं। वहीं कुछ अन्य जाली आईडी प्रूफ भी मिले हैं। स्कार्पियो कार पर लगा नंबर भी जाली पाया गया है।

थाईलैंड भागने की फिराक में था भूरा

sensational exposure about gangster bhoora

तीन माह 19 दिन तक पांच राज्य की पुलिस की नाक में दम कर देने वाला गैंगेस्टर अमित मलिक उर्फ भूरा अगर और थोड़े दिन नहीं पकड़ा जाता तो थाईलैंड भाग जाता। उसने फर्जी आईडी पर ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड बनवा लिया था। अब विदेश जाने के लिए उसकी तैयारी पासपोर्ट बनवाने की चल रही थी।

पटियाला में रविवार सुबह उससे हुई पुलिस पूछताछ में उसके इरादे सामने आए हैं। भूरा ने पंजाब पहुंचते ही अपने नाम बदलने शुरू कर दिए। किराये पर फ्लैट लेने के लिए उसने पहले अपना नाम रखा संजय। सचिन को बताया राजेश। तब वह लुधियाना में रहा। इसके बाद पटियाला आ गया।

यहां उसने अपना नाम बताया नितिन और मोनू का विपिन। वह मोनू को अपना भाई बताता था। पेशा पूछने पर कहते थे कि उनका प्रॉपर्टी का काम है, यहां जमीन देखने आए हैं। भूरा और मोनू के पास मोबाइल फोन था, लेकिन न तो इससे कॉल करते थे और न ही एसएमएस।

जब भूरा फरार हुआ था, तो व्हाट्स एप से मैसेज भेजता था, पंजाब पहुंचते ही उसने व्हाट्स एप की जगह अपने साथियों से बात करने के लिए वाइबर का इस्तेमाल किया। इसमें लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल होता है। इसकी बातचीत ट्रेस करना भी आसान नहीं है। भूरा को पुलिस के सर्विलांस की बारीक जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed