फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sensational Disclosure: Sant Rampal Accept links with Naxal

नक्सलियों से संबंध पर रामपाल का खुलासा

Tue, 02 Dec 2014 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 02 Dec 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
Sensational Disclosure: Sant Rampal Accept links with Naxal

सतलोक आश्रम के मुखिया और देशद्रोह के आरोपी रामपाल ने नक्सलियों से अपने साथियों के संबंध स्वीकार किए हैं। उसने कहा है कि बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से आने वाले कई अनुयायी नक्सली क्षेत्रों से हैं और उनके संबंध वहां सक्रिय नक्सली संगठनों से भी हैं।

विज्ञापन


यही नहीं रामपाल ने अपने कई साथियों का आपराधिक रिकॉर्ड होना भी स्वीकार किया है। यह खुलासा सोमवार को उस वक्त हुआ जब पुलिस ने रामपाल को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने अपनी डिस्क्लोजर रिपोर्ट में बताया है कि रामपाल के साथियों के नक्सलियों से संबंध हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने अदालत के सामने यह भी कहा कि नक्सलियों से संबंधों से पूरी जानकारी हासिल करने के लिए अभी रामपाल से और पूछताछ की जरूरत है। इसी आधार पर कोर्ट ने रामपाल की सात की रिमांड मंजूर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ लोगों का मिला आपराधिक रिकॉर्ड

Sensational Disclosure: Sant Rampal Accept links with Naxal

रविवार को पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को रामपाल को हिसार कोर्ट में पेश किया गया। यहां पुलिस ने अपनी डिस्क्लोजर रिपोर्ट में बताया कि रामपाल ने अपने कई साथियों के आपराधिक रिकॉर्ड होने की बात कही है।

इसमें यह भी कहा गया है कि कई अनुयायी बिहार, मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ से यहां आते थे, जो नक्सल गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं। सतलोक आश्रम के पूरे घटनाक्रम में ये लोग रामपाल के साथ रहे हैं। बताया जाता है कि यही लोग यहां असलहों और कमांडो को ट्रेनिंग दे रहे थे।

पुलिस ने बताया है कि अभी तक की जांच में नौ लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। इन लोगों के खिलाफ उपद्रव, हत्या, मारपीट, चोरी के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों के अभियुक्तों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड पता करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed