फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational disclosure on punjab police IG cheema by crispy kahra

'जिस्मानी संबंध बनाना चाहते थे IG चीमा'

Tue, 02 Sep 2014 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 02 Sep 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
sensational disclosure on punjab police IG cheema by crispy kahra

कॉलोनाइजर दविंदर गिल की पत्नी क्रिस्पी खैहरा ने सोमवार को एक बार फिर प्रेस कांफ्रेंस कर खुद एवं परिवार को आईजी गौतम चीमा और निलंबित सेना अधिकारी अजय चौधरी से जान को खतरा बताया।

विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि दोनों अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाए। गौतम चीमा को नौकरी से बर्खास्त किया जाए। दोनों पर शारीरिक शोषण का केस दर्ज किया। वरना वह परिवार सहित एसएसपी या डीआईजी आफिस के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर देगा।
विज्ञापन


वहीं, मोहाली की थाना फेज-1 पुलिस ने रविवार को आईजी (आईटी) पंजाब एवं सेना के निलंबित अधिकारी अजय चौधरी आदि के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कान्फ्रेंस में क्रिस्पी के साथ रोपड़ जेल में बंद सुमेध गुलाटी की पत्नी मनिंदर भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि पुलिस के कुछ सीनियर अधिकारी आईजी गौतम चीमा को बचाने में जुटे हैं। वह बचने के लिए एंटीस्पेटरी बेल लगाने के प्रयास में है।

चीमा ने की थी शारीरिक शोषण की कोशिश

sensational disclosure on punjab police IG cheema by crispy kahra

कॉलोनाइजर दविंदर गिल की पत्नी क्रिस्पी ने आरोप लगाया कि अजय चौधरी का चरित्र ठीक नहीं है। अजय एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह अपने साथ शूटर लेकर चलता है। ऐसे में जरा भी चूक भी बढ़ी घटना बन सकती है।

क्रिस्पी ने बताया कि 20 मार्च 2014 को सेक्टर-70 स्थित उनके घर पर आईजी चीमा एवं अजय चौधरी ने रात साढ़े दस बजे उनका शारीरिक शोषण की कोशिश की थी। उस समय वह दोनों नशे में थे। उनकी महिला मित्र भी साथ थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उसे बंधक बनाया गया था।

पति को घर में बंद कर दिया गया था। उस समय घर में मौजूद सुमेध पर भी पिस्टल रखकर दी गई थी। उसके बाद वह हैवानियत पर उतर आए। उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करते हुए लज्जा भंग की।

बड़ी मुश्किल से उनके पति ने फोन कर घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया था। मौके पर पुलिस भी पहुंची। खैहरा ने बताया कि परंतु उस समय आईजी चीमा ने पुलिस वालों से कहा था कि हमार घर का मामला है। फिर पुलिस चली गई।

चीमा और चौधरी की करतूत की उजागर

sensational disclosure on punjab police IG cheema by crispy kahra

क्रिस्पी ने प्रेस कांफ्रेंस में आईजी गौतम चीमा, अजय चौधरी एवं उनकी महिला मित्र के फोटो भी मीडिया को दिखाए। फोटो में उनको एक पार्टी में कथित तौर पर ड्रिंक के साथ मस्ती करने का दावा किया गया है।

क्रिस्पी का आरोप है कि इन तीनों का गिरोह है, जो जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने यह फोटो डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को भी दिखाए थे। वह भी फोटोग्राफ्स को देखकर काफी हैरान थे। क्रिस्पी ने बताया कि दोनों अधिकारियों की महिला मित्र 2011 से उसके पति दविंदर गिल को जानती है।

2011 में इस महिला ने उसके पति के साथ बिजनेस शुरू किया था। वह प्रॉपर्टी बेचने का काम करती थी। उसे कमीशन दिया जाता था। 2011 से 2012 तक सब ठीक ठाक चला। 2012 में मुनाफे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने पहले सुमेध गुलाटी के खिलाफ शारीरिक शोषण का पर्चा दर्ज कराया।

फिर उसने उसके पति पर लाखों रुपये निकलने के आरोप लगाए। इसी बीच उनके पति के खिलाफ इस महिला ने दो तीन पर्चे दर्ज करा दिए। 2014 में दविंदर के खिलाफ उसने रेप का पर्चा दर्ज कराया। महिला का कहना था कि पांच साल से शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। यह सारा ड्रामा था। हालांकि चीमा ने मैक्स अस्पताल में उसे कहा था कि वह अपने आरोप वापस ले ले, तो वह उसके पति को बचा सकते हैं।

आईजी की तलाश में बिहार पहुंची पुलिस

sensational disclosure on punjab police IG cheema by crispy kahra

पुलिस कस्टडी से भगौड़े आरोपी को किडनैप करने के मामले में पर्चा दर्ज होने के बाद फरार आईजी (आईटी) गौतम चीमा व उनके साथी निलंबित सेना अधिकारी अजय चौधरी की तलाश में मोहाली पुलिस बिहार तक जा पहुंची है। इसके साथ ही अन्य शहरों में भी आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई है।

कई घंटे बीत जाने पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस की एक टीम ने सोमवार को बिहार में आईजी चीमा की पूर्व पत्नी के घर दबिश दी। पूर्व पत्नी व उनके पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ भी की गई। परिवार वालों का कहना था कि चीमा से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

वह काफी समय से उनके संपर्क में नहीं है। वहीं, आरोपियों की फोन लोकेशन पहले दिल्ली और फिर यूपी में ट्रेस की गई थीं। अब दोनों अधिकारियों के फोन बंद आ रहे हैं।

पुलिस सोमवार को तीन बार सेक्टर-8 चंडीगढ़ स्थित चीमा के घर पर भी तीन बार छापेमारी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। एसएसपी मोहाली इंद्रमोहन सिंह भट्टी का इस बारे में कहना है कि आरोपियों जल्द पकड़ में आ जाएंगे। पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed