गर्भवती की कैसे हुई मौत? सनसनीखेज खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पंचकूला के गांव माणक्यां में विवाहिता की हत्या या आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि विवाहिता की मौत से पहले उसके साथ मारपीट हुई है।
उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार विवाहिता चार माह की गर्भवती भी। आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता का पहले गला घोंटा गया और उसके बाद फंदे से लटकाया गया। शनिवार को हुई इस वारदात को अंजाम देने के चार आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया।
वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया। वहीं रविवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
ससुराल पक्ष के सभी आरोपी भेजे गए जेल
लालडू निवासी राजरानी की शादी 2012 में गांव माणक्यां निवासी सुरेंद्र सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज को लेकर ससुराल पक्ष की ओर से राजरानी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इससे तंग आकर कुछ दिनों पहले वह मायके चली गई थी।
कुछ दिनों पहले ही पंचायत ने दोनों पक्षों में समझौता करवाकर राजरानी को ससुराल भेजा था। राजरानी के एक रिश्तेदार ने बताया कि गत 30 जुलाई को राजरानी के घर तीज का सामान लेकर गए थे। तब भी उसने मारपीट के बारे में बताया था, लेकिन पता नहीं था कि ससुराल वाले उसकी हत्या कर देंगे।
पोस्टमार्टम में पता चला है कि विवाहिता की गला घोंटकर हत्या की गई है। बाद में उसे पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
मृतका के पिता रामपाल की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने हत्या और दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर पति सुरेन्द्र सिंह, ससुर नक्षत्र सिंह, देवर गुरप्रीत को तो शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं सास कला देवी को रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया है।