{"_id":"160e13d597cc24b883f12a8f24726b27","slug":"sensational-disclosure-drug-deal-now-in-u-s-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग रैकेट में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग रैकेट में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Mar 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में ड्रग्स का कारोबार इतना व्यापक हो गया है कि अब हर डील अमेरिकी डॉलर में हो रही है। मामले की तफ्तीश में जुटी पंजाब पुलिस की जांच रिपोर्ट में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के डीआईजीपी (क्राइम) बलकार सिंह सिद्धू द्वारा हाईकोर्ट में पेश किए गए हलफनामे में कहा गया है कि इस मामले में पुलिस अभी तक भोला गैंग के 58 सदस्यों को काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों से 90,50,013 विदेशी और एक करोड़ 17 लाख भारतीय करेंसी सीज की है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में अरबों की कीमत रखने वाले केमिकल ड्रग्स की भारी खेप भी बरामद की है।
विज्ञापन
सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस रितु बाहरी पर आधारित सिंगल बेंच ने पंजाब पुलिस की इस रिपोर्ट को रिकार्ड में लिया।
पुलिस जांच से आश्वस्त बेंच ने मामले की सुनवाई को 27 मई के लिए स्थगित कर दिया है। अगली सुनवाई के दौरान पुलिस स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी।
हाईकोर्ट में पेश हलफनामे में बताया गया कि मामले का मुख्य आरोपी पूर्व पुलिस मुलाजिम जगदीश भोला ड्रग्स की ओन रोड सप्लाई में जुटा था।
पुलिस ने इस गैंग से 74 वाहनों को भी जब्त किया है, जिनका उपयोग ड्रग्स की सप्लाई में हो रहा था। इसके अलावा इस गैंग के लोग हथियारों से लैस थे।
पुलिस ने इनके पास से 13 पिस्टल, 2 मैग्जीन, 90 जिंदा कारतूस और एके -47 के 14 खाली शैल बरामद किए हैं। हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में पंजाब पुलिस ने कहा कि हिमाचल के नालागढ़ बद्दी स्थित कैमिकल फैक्टरियों में छापामारी चल रही है।
पुलिस ने बटोली कलां स्थित एक बायोफार्मा कंपनी के मालिक को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने अपने एफिडेविट में कहा है कि पुलिस अपनी निष्पक्षता से जांच की दिशा में बढ़ रही है और सभी एजेंसियों से सहयोग लिया जा रहा है।
वहीं, इस मामले के मुख्य आरोपी जगदीश भोला का महीने में तीन बार मेडिकल करवाया जा रहा है। सनद रहे कि इस मामले में मुख्य आरोपी पंजाब पुलिस को पूर्व मुलाजिम जगदीश भोला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले की सीबीआई जांच का आग्रह किया है।
याचिका में कहा गया है कि कुछ अधिकारियों ने खुद के बचने के लिए उनके बेटे को मामले में फंसाया है।