फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security up in four Punjab jails after MHA intel input warns of jailbreak plan

पंजाब DGP को मिली धमकी: प्रमुख जेलों पर हमले की फिराक में आतंकी रिंदा, BSF अलर्ट, चार जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई

Mon, 06 Jun 2022 07:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Jun 2022 07:03 PM IST
सार

पंजाब में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली इस जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की ओर से चारों जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भंवरा ने जेल विभाग को सुरक्षा चाकचौबंद करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Security up in four Punjab jails after MHA intel input warns of jailbreak plan
हरविंद्र सिंह रिंदा - फोटो : फाइल

विस्तार

पाकिस्तान में बैठा आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पंजाब की जेलों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है। पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भंवरा को रिंदा ने चिट्ठी लिखकर इसको लेकर धमकी भी दी है। इधर केंद्रीय गृह मंत्रालय की खुफिया विभाग ने भी राज्य की चार जेलों की सुरक्षा को खतरा बताया है। रिंदा ने यह धमकी जेलों में बंद कुछ प्रमुख अपराधियों की रिहाई को लेकर दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पंजाब पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कहा गया है कि पाकिस्तान में बैठा आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पंजाब की जेलों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है। राज्य के बठिंडा, फिरोजपुर, अमृतसर और लुधियाना जिलों की जेलों में कुछ प्रमुख लोगों की रिहाई के लिए रिंदा ने यह योजना बनाई है। 
विज्ञापन


केंद्र के खुफिया विभाग की ओर से कहा गया है कि यह जानकारी विश्वसनीय सूत्रों की ओर से दी गई है, इसलिए जेलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। रिंदा बब्बर खालसा इटरनेशनल का संचालक है। केंद्र की ओर से कहा गया है कि इस योजना के जरिए जेलों में बंद कुछ गैंगस्टरों की रिहाई कर उन्हे पाकिस्तान लाना है। जहां से वह पंजाब और देश के दूसरे राज्यों में अशांति फैलाने के काम को पूरा करने की योजना बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ाई गई जेलों की सुरक्षा
पंजाब में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली इस जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की ओर से चारों जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भंवरा ने जेल विभाग को सुरक्षा चाकचौबंद करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद जेलों में लगे सीसीटीवी कैमरों पर पुलिस नजर रख रही है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।


अलर्ट हुई बीएसएफ
जेलों की सुरक्षा तोड़ने की धमकी के बाद पंजाब में तैनात बीएसएफ भी अलर्ट हो गई है। बठिंडा, फिरोजपुर, अमृतसर और लुधियाना जिलों की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेलों के साथ ही शहरों की प्रमुख इमारतों पर भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। हर आने जाने वाले पर बीएसएफ पैनी नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed