{"_id":"62e9281bace40202b34d93ff","slug":"security-guard-commits-suicide-by-swallowing-poisonous-substance-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सुरक्षा गार्ड ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मैं अच्छा बेटा नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: सुरक्षा गार्ड ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मैं अच्छा बेटा नहीं
Tue, 02 Aug 2022 07:07 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Aug 2022 07:07 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक गुरविंदर सिंह ने कहा कि मृतक पुरुषोत्तम सिंह की मौत के असली कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल उन्हें मृतक के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने उल्लेख किया है कि वह एक अच्छा बेटा नहीं था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के थाना छेहरटा के अंतर्गत गांव नारायणगढ़ में बीआरटीएस बस सर्विस के एक सुरक्षा गार्ड ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धोडी विंड अटारी निवासी पुरुषोत्तम सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। बीआरटीएस प्रबंधक अजय शर्मा ने बताया कि पुरुषोत्तम सिंह उनके साथ पिछले तीन साल से सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
सोमवार रात वह नारायणगढ़ में ड्यूटी पर काम कर रहा था, जब उनकी टीम सुबह करीब छह बजे नारायणगढ़ बीआरटीएस स्टेशन पहुंची तो उन्होंने देखा कि पुरुषोत्तम सिंह बेहोशी की हालत में पीठ के बल लेटा था। कुछ पैकेट जहरीले पदार्थ के उसके पास से मिले थे, साथ ही एक डायरी भी मिली है जिसमें उसने अपनी मौत के कारणों की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी उसने तुरंत बीआरटीएस कार्यालय और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही छेहरटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गुरविंदर सिंह ने कहा कि मृतक पुरुषोत्तम सिंह की मौत के असली कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल उन्हें मृतक के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने उल्लेख किया है कि वह एक अच्छा बेटा नहीं था। उन्होंने कहा कि मृतक सुरक्षा गार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।