फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security agencies alert Punjab regarding gangster Lakhbir Singh

इंटेलिजेंस इनपुट: पंजाब में दहशत फैलाने की फिराक में लखबीर सिंह, पुलिस अलर्ट, पाकिस्तान से भी जुड़े तार

Fri, 14 Oct 2022 08:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Oct 2022 08:46 PM IST
सार

आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल का कहना है कि लंडा पंजाब में फिर से दहशत फैलाने की फिराक में है। पुलिस किसी भी तरह की आशंका को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। जल्द हमले में शामिल दीपक झज्जर को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Security agencies alert Punjab regarding gangster Lakhbir Singh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित खुफिया मुख्यालय पर नौ मई को हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा फिर से पंजाब में दहशत फैलाने की फिराक में है। मुंबई में इस हमले के किंगपिन और लंडा के मुख्य गुर्गे चढ़त सिंह की गिरफ्तारी के बाद वह बौखलाहट में है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्र बताते हैं कि इंटेलिजेंस इनपुट पर पंजाब पुलिस ने किसी तरह की आशंका से निपटने की तैयारी कर ली है। पंजाब पुलिस की एक टीम जहां कल ही मुंबई से चढ़त सिंह को गिरफ्तार कर मोहाली ले आई है, वहीं पुलिस की अन्य टीमें कनाडा में छिपे लंडा और पाकिस्तान में शह लेकर रह रहे गैंगस्टर रिंदा के नेटवर्क को खंगाल रही हैं। 
विज्ञापन


गौर हो कि मोहाली आरपीजी अटैक को लेकर चढ़त सिंह को लंडा ने हथियारों की खेप मुहैया करवाई थी, जबकि रिंदा ने उसे हमले को लेकर लॉजिस्टिक सपोर्ट दी थी। इस मामले में दोनों गैंगस्टरों के अलावा हमले में शामिल आरोपी दीपक की गिरफ्तारी बाकी है। वहीं, पुलिस ने चढ़त सिंह को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चढ़त की गिरफ्तारी को इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि क्योंकि उससे इस बात का खुलासा हो सकता है कि पाकिस्तान समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन के तार पंजाब में और कहां-कहां से जुड़े हैं। बहरहाल, पुलिस लंडा को लेकर खुफिया सूचना पर अलर्ट हो गई है। आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल का कहना है कि लंडा पंजाब में फिर से दहशत फैलाने की फिराक में है। पुलिस किसी भी तरह की आशंका को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। जल्द हमले में शामिल दीपक झज्जर को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed