फेसबुक पर शार्प शूटर ढूंढा, दी मारने की सुपारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में दो साढूओं की आपसी कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि दोनों ने आपसी रिश्तेदार की मान मर्यादाओं को भूलकर एक दूजे की जान लेने को तैयार हो गए।
इस बारे में मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ अजयपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले इटली में रहते हुए रणवीर सिंह उर्फ रिंकू का अपने साढू बलजिंदर सिंह से किसी बात को लेकर मामूली तकरार हो गई थी और उसके बाद दोनों में यह तकरार झड़प में बदल गई और दोनों के ससुर ने दोनों साढूओं में आपसी समझौता भी करवा दिया था।
एसएचओ के अनुसार झड़प के बारे में जब पंजाब में रह रहे दोनों के रिश्तेदारों को पता चला तो बगावत की सुरें और भी तेज हो गईं।
भाई के साढू को सबक सीखाने की दी धमकी
इसके बाद मंडी गोबिंदगढ़ निवासी शिव कुमार धीमान नामक एक व्यक्ति ने ईटली में अपने भाई बलजिंदर सिंह के साथ हुई हाथापाई का सबक सिखाने के लिए भाई के साढू रणवीर सिंह रिंकू को इटली में फोन लगाकर पंजाब में वापिस लौटने पर निपट लेने की धमकी दे डाली।
इस पर जवाब तलबी में रणवीर ने शिव धीमान को गोबिंदगढ़ में रहते हुए उसका यहीं कोई हल करने की धमकी दी। इस पर विदेश में बैठे रणवीर सिंह की रातों की नींद उड़ गई और उसने साढू के भाई शिव कुमार धीमान को सबक सिखाने के लिए सोशल साइट फेसबुक पर सुक्खा काहलों शार्प शुटर नामक एक गैंग को देखा।
उनसे संपर्क करके शिव कुमार धीमान को सबक सीखाने के लिए सुपारी दे दी। धीमान को सिर्फ मारपीट कर छोड़ देने के एवज में 50 हजार रुपये का सौदा तय हुआ।
हमलावरों ने बताया सुपारी लेने की बात
इस पूरी घटना को अंजाम देने के लिए विदेश में बैठे रणवीर ने गोबिंदगढ़ वासी अपने भाई सतिंदर सिंह सत्ती का सहारा लिया और इस गैंग को शिव कुमार धीमान की पहचान बताने के लिए कहा।
गत वीरवार को सतिंदर सिंह सत्ती गिरोह के लोगों को गोबिंदगढ़ के गुरुद्वारा पातशाही छठी में सेवा में जुटे शिव धीमान की पहचान करवा दी। हमलावरों ने वहां जब शिव धीमान को विकलांग अवस्था में देख उसे कुछ नहीं कहा और सत्ती को काम हो जाने की सूचना दी।
रुपये को लेकर आनाकानी के बाद गुस्से में आए हमलावरों ने सत्ती का मोबाइल फोन और स्कूटी लेकर फरार हो गए। हमलावरों ने सत्ती के मोबाइल फोन से ही शिव कुमार धीमान को फोन करके उसे सुपारी लेने की बात बता दी।
शिव कुमार धीमान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने सतिंदर सत्ती और इटली में बैठे उसके भाई रणवीर सिंह सहित सुक्खी काहलों शुटर गैंग के हमलावरों पर मामला दर्ज करके उनकी सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।
हाथ पैर तोड़ने के लिए हुआ था सौदा
सूत्रों के अनुसार सुक्खी काहलों शुटर गैंग के हमलावरों ने शिव कुमार धीमान को मारने का प्लान कैंसल कर दिया तो सतिंदर सत्ती से वह आने जाने के खर्च के लिए 15 हजार रुपए की मांग करने लगे।
इस पर सत्ती द्वारा आनाकानी करने के बाद हमलावर उसका मोबाइल फोन और स्कूटी लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद सत्ती ने इस घटना की शिकायत पुलिस थाने में दी थी और उसने ही शिव कुमार के हाथ पैर तुड़वाने के लिए हमलारों से 50 हजार में सौदा तय किया था।