फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scorpio riders fire on contractor in chandigarh

चंडीगढ़ः स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ठेकेदार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बाल-बाल बची जान

Tue, 18 Sep 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Sep 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Scorpio riders fire on contractor in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

चंडीगढ़ के सेक्टर-40 में सोमवार सुबह स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने .32 बोर की पिस्टल से एक ठेकेदार पर एक के बाद एक दो फायर कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब ठेकेदार अपनी फार्च्यूनर कार में सवार होकर एयरपोर्ट जा रहे थे। गनीमत रही कि बदमाशों का निशाना चूक गया और दोनों गोलियां गाड़ी के शीशे पर लगीं। 

विज्ञापन


इससे कार का शीशा चकनाचूर हो गया। इसके बाद ठेकेदार ने तेजरफ्तार में गाड़ी भागकर अपनी जान बचाई और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की स्कार्पियो को कब्जे में लेकर आरोपी कृष्ण, पवन और संजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वारदात सेक्टर-40 के मकान नंबर 650 के पास की है। सुनील खाशा उर्फ सोनू सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे ब्लैक कलर की फार्च्यूनर नंबर सीएचटी-5 पर सवार होकर सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन पहुंचा। सुनील ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-40 में रहते हैं और ट्रांसपोर्ट ठेकेदार का काम करते हैं। सोमवार सुबह वह ड्राइवर मोनू के साथ एयरपोर्ट जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह मकान नंबर-650 के पास पहुंचे सफेद रंग की हरियाणा नंबर स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने उन पर एक के बाद एक दो गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि आरोपियों का निशाना चूक गया और गोलियां ड्राइवर के बगल वाले शीशे पर जा लगीं। इसके बाद ड्राइवर ने फौरन वहां से गाड़ी भगा ली और सेक्टर-39 थाना पहुंचकर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी स्कार्पियो छोड़कर भागे
वारदात के बाद पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद सामने आया कि आरोपियों की स्कार्पियो कार घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी है। शिकायतकर्ता से पुलिस ने गाड़ी की पहचान करवाई। इसके बाद पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे से लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 


रंजिश के चलते किया हमला
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 7 अप्रैल 2010 को सुनील के भाई नरेंद्र खाशा का मर्डर कर दिया गया था। इसमें सुनील शिकायतकर्ता था। मर्डर के केस में कृष्ण गाथा, मनोज बुटाना, संदीप जशमेर, सानू महमदपुर, कुलदीप नवीन और अन्य दो आरोपियों को उम्र कैद की सजा हो चुकी है जबकि संदीप, जशमेर और कृष्ण गाथा पैरोल बेल से फरार हैं। पुलिस को पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने इससे पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed