{"_id":"67323aa58ef9b399824e331999c0ef14","slug":"school-bus-hit-the-scooter-riders-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस ने स्कूटर सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस ने स्कूटर सवार को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Apr 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-21 में घग्गर पुल के नजदीक स्कूल बस ने स्कूटर सवार को रौंद दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद घायल को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि यह किस स्कूल की बस थी।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-2 निवासी किशोरी लाल स्कूटर से घग्गर पार जा रहा था। तभी पीछे से आ रही स्कूल बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी।
इसमें किशोरी लाल घायल हो गया। जनरल अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अज्ञात स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।