फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   schedule caste boy beaten by people, video viral

युवक को अर्धनग्न करके बर्बरता से पीटा, एसआईटी करेगी जांच, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 25 Jun 2019 03:29 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर(सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर(सोनीपत) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Jun 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
schedule caste boy beaten by people, video viral
अनुसूचित जाति के युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

अनुसूचित जाति के युवक को अर्धनग्न करके लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। मामला हरियाणा में सोनीपत जिले के गन्नौर का है। गांव बजाना कलां में खेत में काम करने से मना करने पर दो युवकों ने अनुसूचित जाति के युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


घटना के 25 दिन बाद वीडियो वायरल होने पर गन्नौर पुलिस हरकत में आई। वीडियो की जांच करते हुए पुलिस अनुसूचित जाति के युवक के परिजनों तक पहुंच गई। फिर युवक के पिता के बयान पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। घटना के बाद से पीड़ित युवक गांव छोड़कर दिल्ली में परिचित के पास रह रहा है।
विज्ञापन


एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर नवदीप सिंह विर्क ने भी ट्वीट करके मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पता चला कि वह गन्नौर क्षेत्र का है। पुलिस ने कार्रवाई की तो पता लगा कि वीडियो बजाना कलां के युवक का है। वीडियो में दो युवक उसकी पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करते हुए पुलिस युवक के परिजनों तक पहुंच गई। युवक के पिता ऋषिपाल ने पुलिस को बताया कि यह वीडियो करीब 25 दिन पहले की है। गांव के दो युवक मोहित व जितेंद्र ने उनके बेटे अंकित को खेत में बने कमरे में ले जाकर अर्धनग्न करके उसकी पिटाई की थी। मोहित व जितेंद्र ने खेत में काम करने से मना करने की वजह से उसके बेटे अंकित की पिटाई की।

वीडियो में एक युवक उसे थप्पड़ मारते हुए भी दिख रहा है। उन्होंने पिटाई करते हुए वीडियो भी बनाई, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो में सुनाई दे रहा, तारीख पर गए तो भैस क्यों नहीं नहलाई

युवक की पिटाई का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें सुनाई दे रहा है कि एक युवक हाथ में लाठी लेकर अंकित को अर्धनग्न होने की बात कहता है। डर के मारे अंकित अर्धनग्न हो जाता है। इसके बाद एक युवक दोनों हाथों में लाठी लेकर उसकी पिटाई करता है। अंकित दादा-दादा कहते हुए बचाव की बात कहता है तो दूसरा युवक उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ देता है। वायरल हुई वीडियो में पिटाई करने वाले युवक यह बोलते भी देखे गए कि बाहर गए थे, पर उसे भैंस को नहलाने की बात कही थी, वो काम कौन करेगा। तूने हमारा फोन भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। फिर युवक रोते रोते दादा-दादा कहते हुए हाथ जोड़ता रहा और दोनों युवक उसकी पिटाई करते रहे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित
थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अंकित के पिता की शिकायत पर एससी-एसटी एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी गन्नौर, डीएसपी गोहाना, सीआईए 2 व थाना प्रभारी के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई हैं। पिटाई में घायल हुआ युवक अंकित अभी बाहर गया है। इसलिए उसके पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

एडीजीपी लॉ एंड आर्डर ने भी किया ट्वीट
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर नवदीप सिंह विर्क ने भी बजाना कलां के मामले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि युवक की मारपीट के मामले में एसआईटी गठित की गई है। साथ ही आईपीसी की धारा 323, 342, 506, 34 तथा एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज करके निष्पक्ष व तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed